राहु ग्रह को प्रसन्न करने हेतु इन 3 उपायों का कोई जवाब नहीं आसान सरल तुरन्त फलदाई है यह 3उपाय

असम्भव को भी सम्भव बना दे ऐसा चमत्कारी शास्त्र है ज्योतिष शास्त्र।इस शास्त्र की हम जितनी प्रशंसा करें उतनी कम नजर आती है कारण इस शास्त्र के माध्यम से अनगिनत लोगों ने अपने जीवन को ही बदल डाला। और यही लोग जब पीछे अपने पुराने दिनों को याद करते हैं तो इस चमत्कारी शास्त्र की तारीफ करते हुए नहीं थकते।कि वह कहां से कहां पहुंच गए हैं।

9 ग्रह जिस पर फलीभूत हो जाए उसको सर्वसुखी बना देते है

ज्योतिष शास्त्र 9 ग्रहों के प्रभाव से मनुष्य जीवन में घटने वाली भूत भविष्य वर्तमान की घटनाओं के बारे में 100% सही जानकारी देने वाला शास्त्र है और यदि इन 9 ग्रहों की विशेष कृपा दृष्टि यदि किसी मनुष्य को प्राप्त हो रही है तो वह व्यक्ति अत्यंत ही महा भाग्यशाली है और यह लोक ऐसे व्यक्ति के लिए साक्षात् स्वर्ग से कम नहीं है इस लोक में ऐसा जातक सर्व सुख प्राप्त करता है

1 शक्तिशाली ग्रह ही कर देता है मनुष्य के वारे न्यारे


ज्योतिष शास्त्र के 9 ग्रह 1 से बढ़कर 1 है हर प्रकार की शक्ति से युक्त है और थोड़ी सी सच्चे श्रद्धा भाव से कि गई पूजा आराधना से अपने भक्त पर सब कुछ न्यौछावर करने को हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन मनुष्य जीवन इतना जटिल है कि इन गूढ़ रहस्यों को समझते समझते मनुष्य बूढ़ा हो जाता है और अन्त समय तक भी उसकी आंखों में परदा ही रहता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस शास्त्र को मानने व समझने वाले व्यक्तियों ने अपने जीवन को अत्यंत ही कठिन से सरल आरामदायक बना लिया और नहीं जानने समझने वाले ने सरल आरामदायक जीवन को अत्यंत ही कठिन कष्टदाई दुःख युक्त बना लिया।

राहु ग्रह को माना जाता है अत्यंत ही शक्तिशाली और शीघ्र फल देने वाला

आज हम आप लोगों को 9 ग्रहों में सबसे ख़तरनाक और हमारे अच्छे बुरे कर्मों का तुरन्त ही फल देने वाले ग्रह जिनके नाम से ही बड़े से बड़ा शक्तिशाली मनुष्य भी खौफजदा हो जाएं और यह चाहें तो फकीर को भी अमीरी का स्वाद चखा दे। कुछ भी कर सकते है कोई रोकने वाला भी नहीं है इस ग्रह को। इस ग्रह का नाम राहु है राहु ग्रह के नाम से ही लोग खौफ खाने लगते हैं और विशेष तौर पर वह लोग जो गलत करते हैं बहुत से लोगों की जन्म कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति अत्यंत ही खराब होती है और जातक कष्टदाई जीवन जीने को मजबूर हो जाता है ऐसा पूर्व जन्मों के कर्मों के अनुसार होता है माना जाता है जिन कुण्डली में राहु ग्रह की स्थिति अच्छी मजबूत हो तो उस जातक को भी यह तब तक शुभ फल नहीं देते जब तक वह उनसे संबंधित जप पूजा पाठ आराधना आदि नहीं करता है
1 बात स्पष्ट है राहु ग्रह की जन्म कुंडली में स्थिति शुभ हो या अशुभ हो इनकी आराधना अवश्य ही करनी चाहिए।

इन 3 उपायों को नियमित करने वाले पर प्रसन्न रहते है राहु ग्रह

आज हम आपको राहु ग्रह को प्रसन्न करने हेतु बताए गए 3 ऐसे सिद्ध सरल आसान तुरंत फलदाई उपाय बताएंगे जिन उपायों को यदि कोई व्यक्ति करता है तो वह राहु ग्रह की विशेष कृपा से लाभान्वित अवश्य ही होता है इसमें रति भर भी संदेह नहीं।
राहु ग्रह को प्रसन्न करने हेतु पहला जो सिद्ध उपाय बताया गया है वह है नियमित तौर पर गोमूत्र का इस्तेमाल करना इसे इस्तेमाल इस तरह से कर सकते हैं नहाते समय एक ढक्कन गोमूत्र जल में मिलाकर स्नान नियमित तौर पर करना चाहिए शुद्ध देसी गाय का यदि गोमूत्र प्राप्त हो तो उसका सेवन प्रतिदिन प्रातः काल अवश्य ही करना चाहिए और अपने घर पर प्रतिदिन इसका छिड़काव करना चाहिए या गोमूत्र को मिलाकर घर में पोछा प्रतिदिन अवश्य ही लगाना चाहिए दूसरा उपाय जो बताया गया है वह यह बताया गया है कि यदि राहु ग्रह की पीड़ा चरम सीमा पर हो किसी भी उपाय से हमें लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा हो तो अपने घर में सुबह शाम अवश्य ही तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए

तिल के तेल का दीपक नियमित जलाने से भी राहु पीड़ा दूर होती है

यदि राहु ग्रह की मंगल ग्रह के साथ किसी भी प्रकार की युति बन रही हो तो लाल कलेवा रोली या लाल कपड़े की बत्ती बनाकर दीपक जलाना चाहिए अपने घर में प्रतिदिन इससे राहु ग्रह अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और जातक को मनवांछित फल अवश्य ही देते हैं खराब स्थिति में हो खराब फल दे रहे हो तो तुरंत ही उसमें रोक लगा देते हैं अब तीसरा जो उपाय बताया गया है यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण है राहु ग्रह को प्रसन्न करने हेतु इस उपाय को रामबाण औषधि भी माना जाता है बताया गया है कि शुक्रवार की सांय को रोटी में शहद लगाकर सूर्यास्त के बाद यदि विशेष तौर पर किसी काली गाय को खिलाया जाए तो राहु ग्रह अत्यंत ही प्रसन्न हो जाते हैं और जातक के सभी कष्टों को हर देते हैं यदि काली गाय ना मिले तो किसी भी गाय को शुक्रवार की सांय रोटी में शहद लगाकर अवश्य ही खिलाना चाहिए यदि चाहे तो प्रतिदिन भी आप गाय को शहद लगाकर रोटी खिला सकते हैं परिणाम कई गुना बढ़ जाएगा इसके अतिरिक्त जब राहु ग्रह की पीड़ा चरम सीमा पर हो तो अपने नजदीक पर यदि कोई काला कुत्ता काला कौवा या काला कोई भी प्राणी नजर आए तो उसे अवश्य ही किसी ने किसी तरह से भोजन आदि अवश्य कराएं

दान करने से भी राहु ग्रह होते हैं प्रसन्न तो अवश्य ही करें

और इस अवधि में यदि कोई लुल्ला लंगड़ा कोड़ी साधु सन्यासी अपाहिज आदि किसी भी प्रकार का कोई व्यक्ति मिले तो उसे दान अवश्य ही करना चाहिए किसी भी प्रकार का दान हो सकता है भोजन दान वस्त्र दान धन दान आदि और भी ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह की पीड़ा को दूर करने के लिए सिद्ध चमत्कारी उपाय बताए गए हैं किंतु इन बताए गए उपायों में इतनी सरलता है कि कोई भी मनुष्य इसे आसानी से कर सकता है और इसका फल भी अति शीघ्र ही प्राप्त होता है राहु ग्रह की पीड़ा से हमेशा के लिए मुक्ति मिलती है और जो जीवन हमारा कष्टों से कठिनाइयों से यापन हो रहा है वह शीघ्र ही सुखमय समृद्धि मय बन जाता है

अत्यंत ही अद्भुत आलौकिक चमत्कारी  है राहु ग्रह

राहु ग्रह को अत्यंत ही विशेष माना गया है और उनके बारे में कहा जाता है कि आप कभी भी किसी भी व्यक्ति को कैसी भी परिस्थिति हो प्रभावित अवश्य ही करते हैं इनसे कोई बच नहीं पाता है और जहां तक हो यह मनुष्य की परीक्षा लेते हैं और कुछ समय के लिए उसे कष्टों में अवश्य ही धकेल देते हैं यह इनका फल ही नहीं इनकी प्रवृत्ति ही है और साथ ही अपने आराधक व्यक्ति को या कलयुग में सर्व सुख देने से पीछे भी नहीं हटते हैं राहु ग्रह से संबंधित यह जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें अवश्य ही अवगत कराएं और हमारे साथ जुड़े ।
अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें धन्यवाद

Leave a Comment