इन 3 वस्तुओं को रखने वाले मनुष्य पर हमेशा मेहरबान रहते हैं राहु ग्रह

ज्योतिष शास्त्र मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला शास्त्र है इस शास्त्र पर मनुष्य का विश्वास उसे बड़ी से बड़ी मुश्किल से भी बाहर निकाल ले जाता है इस शास्त्र में वो सब कुछ है जो मनुष्य के सम्पूर्ण जीवन में उसे किसी अन्य श्रोत से आवश्यकता जान पड़ती है उसे ज्योतिष शास्त्र में सब कुछ मिलता है 9 ग्रहों से बना यह शास्त्र 1 चमत्कारी शास्त्र है और 9 ग्रहों का अपना अपना 1 अलग महत्व है

9 ग्रहों में राहु ग्रह है सबसे अलग व महत्वपूर्ण


आज हम आप लोगों को 9 ग्रहों में महत्वपूर्ण ग्रह माने जाने वाले ग्रह राहु ग्रह के बारे में जानकारी देंगे कि राहु ग्रह को अपने अनुकूल बनाने हेतु हम क्या कर सकते हैं ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राहु ग्रह को अपने अनुकूल बनाने हेतु 3 चीजों को अवश्य ही अपने पास रखना चाहिए।
वैसे अक्सर देखा जाए तो राहु ग्रह का नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते हैं डर जाते हैं हम जाते हैं सोचते हैं कि राहु आ रहे हैं हमारा क्या बुरा करेंगे किंतु ऐसा कुछ नहीं है यदि राहु ग्रह अनुकूल हो तो ऐसा जातक जीवन में बुलंदियों तक पहुंचता है

मनुष्य को शिखर पर पहुंचाने की अद्भुत क्षमता रखते हैं राहु ग्रह

वह अपने जीवन में वह सब कुछ प्राप्त करता है जिसकी उसने कभी परिकल्पना भी नहीं की हुई हो राहु ग्रह वह सब कुछ देने में सक्षम ग्रह है तो आज हम आपको बताएंगे कि राहु ग्रह को अनुकूल बनाए रखने हेतु एवं उनके अरिष्ट फल के शमन हेतु हमें क्या करना चाहिए तो इस कड़ी में आज हम आप लोगों को बताएंगे कि हम वह 3 वस्तुएं कौनसी हैं जिन्हें हम अपने पास रख सकते हैं और राहु ग्रह को अपने अनुकूल बनाए रख सकते हैं इसमें पहला है विदेशी मुद्रा राहु ग्रह को विदेश से संबंधित चीजों का कारक ग्रह माना गया है जो व्यक्ति विदेश यानी कि अपने देश से दूर सफलता अर्जित करता है तो उसके पीछे कहीं न कहीं राहु ग्रह का बहुत बड़ा योगदान होता है कहीं ना कहीं उसकी जन्म कुंडली में राहु ग्रह अनुकूल रहते हैं और विदेश की ओर उसके जीवन का रुख करते हैं

विदेशी मुद्रा अत्यन्त प्रिय है राहु ग्रह को

 तो जब कभी भी राहु ग्रह जनित पीड़ा हमें सता रही हो या हमें राहु ग्रह से शुभ फल प्राप्त करना हो तो हमें अपने पास विदेशी मुद्रा अवश्य रखनी चाहिए जैसे कि डॉलर पोंड दीनार आदि किसी भी देश की मुद्रा हम अपने पास रख सकते हैं भले ही बस एक ही डॉलर क्यों ना हो अपने पर्स पर यदि हम रखे हैं तो एक तो उसे हम कभी खर्च नहीं कर सकते हैं जिससे कि वह हमेशा हमारे पास बना रहेगा और इससे भी बड़ी बात कि राहु ग्रह हमारे अनुकूल हो जाएंगे और यदि खराब फल अरिष्ट फल हमें दे रहे हैं तो उसका शमन करेंगे। तो इसलिए जब कभी भी राहु ग्रह जनित पीड़ा हमें सताए तो अवश्य ही हमें विदेशी मुद्रा अपने पास रख लेनी चाहिए दूसरा बताया गया है कि

समुद्र का जल भी राहु ग्रह पीड़ा में दिलवाता है आराम


जब राहु ग्रह की पीड़ा चरम सीमा पर हो कहीं से कहीं तक कोई मार्ग हमें नहीं सोच रहा हो तो ऐसी परिस्थिति में जब हम कुछ नहीं कर सकते हैं तो हमें समुद्र के जल को अपने पास रख लेना चाहिए एक छोटी सी बोतल पर हम उसे अपने पास रख सकते हैं क्योंकि समुद्र दूसरे देशों की सीमाओं को छूता है और राहु ग्रह को दूसरे देशों से संबंधित लाभ का कारक ग्रह माना जाता है कि जो व्यक्ति भी समुद्र का जल अपने पास रखता है तो उसे कभी भी राहु ग्रह जनित पीड़ा नहीं सताती है और राहु ग्रह का शुभ फल उसे अवश्य ही प्राप्त होता है

गोमूत्र से राहु ग्रह तो क्या अन्य ग्रह भी हो जाते हैं अनूकूल

तीसरा अत्यंत ही महत्वपूर्ण और सरल है जब राहु ग्रह किसी भी प्रकार के उपायों पूजा-पाठ आदि से शांत नहीं हो रहे हो अशुभ फल लगातार हमें प्राप्त हो रहा हो तो ऐसी परिस्थिति में गोमूत्र तिल का तेल व शहद तीनों को 1 सीसी बोतल में मिलाकर अपने पास रखना चाहिए यह एक ऐसा रामबाण उपाय है जिस उपाय को करने से अवश्य ही राहु ग्रह जनित अशुभ फलों में कमी आती है वाह एक प्रकार से उनका समापन ही हो जाता है और साथ ही राहु ग्रह का शुभ फल हमें प्राप्त होता है इन तीनों चीजों का वर्ण राहु ग्रह के वर्ण से मिलता है वहीं तीन चीजों का कारक भी राहु ग्रह को माना जाता है

हमेशा रखें राहु ग्रह को प्रसन्न तो रहेंगे प्रसन्न

तो अतः जब भी राहु ग्रह जनित पीड़ा हमें सताए तो यह उपाय हमें अवश्य कर लेना चाहिए और तीनो के तीनो उपाय यदि कोई व्यक्ति कर सके तो सोने पर सुहागा यानी कि विदेशी मुद्रा अपने पास रख ले समुद्र का जल अपने पास रख ले वह गोमूत्र तिल का तेल व शहद को मिलाकर अपने पास रख ले तो पूर्ण विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि ऐसे व्यक्ति को कभी भी राहु ग्रह नहीं सका सकते और साथ ही साथ ऐसा चमत्कारिक फल देते हैं कि व्यक्ति कभी कल्पना तो छोड़िए परिकल्पना भी नहीं कर सकता है तो राहु ग्रह जनित यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें अवश्य ही सूचित करें पसंद आए तो जरूर आगे बढ़ाकर शेयर करें धन्यवाद अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें

Leave a Comment