हमारे धर्म शास्त्रों में विशेष रूप से ज्योतिष शास्त्र में हमारे बेहतर भविष्य हेतु अत्यंत सिद्ध उपाय बताए गए हैं जिनके माध्यम से हम अपनी परेशानियों को दूर कर अपना कल उज्जवल बना सकते हैं 9 ग्रहों से संबंधित उपायों के अलावा भी ऐसे उपाय है जिनसे हम अपनी बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं
कलियुग का सबसे बड़ा मंत्र कहे इसे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी

आज हम आपको 1 ऐसा ही उपाय बताएंगे जिस उपाय को हम प्रातः काल उठते उठते बिस्तर पर ही करते हैं और दिन तो शुभ मंगलमय होता ही है साथ ही यदि कोई बड़ी भीषण समस्या चल रही होती हैं उसका शमन भी निश्चित ही हो जाता है यह 1 ऐसा सिद्ध सरल आसान और तुरन्त फल देने वाला उपाय है जिसका वर्णन हमें लगभग लगभग सभी शास्त्रों में मिलता है कहा जाता है कि प्रातः काल उठते ही बिस्तर में ही अपने दोनों हाथों को मिलाकर उसे देखते हुए इस मंत्र का जाप करें मंत्र है

अद्भुत अविश्वसनीय तुरंत फलदाई है यह मंत्र

कराग्रे वस्ते लक्ष्मी,कर मध्ये सरस्वती।
कर मूले तो गोविंद, प्रभाते कर दर्शनम।।
इसको जापने के पश्चात दोनों हाथों को मुंह में फेरिए सिर में फेरिए और अपने दोनों बाजूओं में फेरिए उसके पश्चात बिस्तर को छोड़िए। यदि जापने में असुविधा हो तो दोनों हाथों को देखते हुए सबसे ऊपर ऊंगली को देखते हुए माता लक्ष्मी का ध्यान करें या श्री मां लक्ष्मीऐ नमः। बोलें। उसके पश्चात मध्य भाग को देखते हुए माता सरस्वती का ध्यान करें या श्री मां सरस्वत्ये नमः। बोलें। इसके पश्चात हाथ के निचले हिस्से को देखते हुए भगवान श्री हरि विष्णु जी का ध्यान करें या श्री हरि विष्णुवे नमः। बोलें
बन्द किस्मत को खोलने की चाबी है यह मंत्र

ऐसा नियमित करने से बन्द किस्मत भी खुल जाती है और मनवांछित फल जातक को प्राप्त होता है इतना सिद्ध चमत्कारी उपाय है यह।हम उम्मीद करते हैं कि आप इसे आजमाएंगे और चमत्कारी प्रतिफल प्राप्त करेंगें। इस विषय पर अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें धन्यवाद

