ज्योतिष शास्त्र से हमें यदि एकदम सही स्टीक जानकारी प्राप्त करनी है तो इसके लिए हमारे पास अपनी जन्म कुंडली का होना अति आवश्यक है क्योंकि बिना इसके हम सही जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते हैं यदि हमारे पास सही जन्म दिनांक सही जन्म समय और जन्म का स्थान है तो हम अपने बारे में 100% सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

9 ग्रह बता देते हैं सब अगला पिछला
जन्म कुण्डली में 9 ग्रहों की स्थिति हमें भूत भविष्य वर्तमान की पूरी जानकारी दे देती है जन्म कुण्डली के ग्रह एवं इसमें बनने वाले योग हमें बता देते हैं कि कब हमें क्या प्राप्त होगा जन्म कुण्डली में बनने वाले योग अपने आप में बहुत विशेष स्थान एवं महत्व रखते हैं आज हम आप लोगों को 1 ऐसे योग के बारे में बताएंगे जो कि किसी भी मनुष्य की अच्छी खासी चल रही जिन्दगी को तबाह करके रख देता है इस योग को दारिद्रय योग एवं कर्महीन योग कहते हैं इस योग में जन्मा व्यक्ति भले ही राजा के कुल में क्यों ना पैदा हुआ हो लेकिन अपने गलत कर्मो से सारे धन को नष्ट कर कंगाल बन एक एक पाई का मोहताज बन जाता है और अपने गलत कर्मो से हमेशा निन्दा व अपयश का पात्र बन जाता है जानते हैं कैसे यह योग जन्म कुण्डली में बनता है


धनेश लाभेश की खराब स्थिति बनाती है कंगाल
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब द्वितीय भाव का स्वामी, एकादश भाव का स्वामी और चन्द्र राशि का स्वामी त्रिक भावों में यानिकि छठे, आठवें, या बारहवें भाव में बैठ जाएं तो दारिद्रय नामक योग बनता है छठे भाव में बैठ जाएं तो यह विशेष कर्महीन योग भी माना जाता है जब ऐसी स्थिति जन्म कुण्डली में बनती है तो किसी अच्छे ज्योतिषी से राय मशविरा कर उपाय अवश्य करने चाहिए जिससे कि इस ख़तरनाक योग के दोष से बचा जा सके।

इनके रत्न धारण भूलकर भी नहीं पहनें
इस योग के कुछ उपाय जो प्रसिद्ध है वह यह बताए जाते हैं कि द्वितीयेश, लाभेश एवं चन्द्र राशि स्वामी के स्वामी ग्रह के रत्न कभी भी धारण नहीं करने चाहिए साथ ही साथ इनके वर्ण यानिकि इनके रंग के कपड़े भी कभी भी धारण नहीं करने चाहिए इनसे संबंधित अनाज आदि का सेवन भी बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए लेकिन इनसे संबंधित मंत्रों का जाप नियमित रूप से कर सकते हैं यह कुछ ऐसे उपाय है जिन्हें हम अवश्य ही कर सकते है और इस योग से अपना बचाव कर सकते हैं अधिक इस योग की जानकारी किसी अच्छे ज्योतिषी से आप प्राप्त कर सकते हैं इस विषय पर अधिक जानकारी वीडियो के माध्यम से देखने हेतु यहां क्लिक करें धन्यवाद

