राहु केतु ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत बड़ा परिवर्तन माना जाता है ज्योतिष शास्त्र में। इनके शुभ अशुभ प्रभाव से बच नहीं सकता है कोई भी व्यक्ति। इन्हें हमेशा अपने अनूकूल बनाए रखना चाहिए नहीं तो यह कष्ट पर कष्ट हमें पहुंचाते रहेंगे।

आज आप लोगों के लिए इनके राशि परिवर्तन के समय किया जाने वाला प्रसिद्ध उपाय आपको बताएंगे जिससे यह अपनी समयावधि 18 महीने में कभी भी हमको कष्ट नहीं देंगे और हम इनका शुभ फल भी प्राप्त कर सकते हैं। बताया गया है कि 1 काले भूरे नीले कम्बल या ऐसे किसी वस्त्र से जिससे हमारा पूरा शरीर ढक जाए मुख सहित बैठे हुए अपने पूरे शरीर पर लपेट लें और


रुद्राक्ष या स्फटिक की माला से 11 माला राहु मन्त्र की ॐ रां राहुवे नमः की और 11 माला केतु मन्त्र ॐ कं केतुवे नमः की जापे। और शुक्रवार, शनिवार या सोमवार को विशेष शाम के समय इसे किसी सफाई कर्मचारी, श्मशान वासी,जल्लाद, अपाहिज,साधु सन्यासी, भिखारी या किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें इसके अलावा ऐसा भी बताया गया है कि

Rahu connection Black brown blue
काला भूरा नीला कोई वस्त्र सिर पर रख लें और आसन के तौर पर धुंए,स्लेटी या काले सफेद रंग के मिश्रण वाला वस्त्र रख कर भी यही प्रक्रिया आप कर सकते हैं यदि पूरे शरीर को ढककर नहीं करते हैं तो।ऐसा उपाय जो 18 महीने तक इन 2 खतरनाक लेकिन चमत्कारी ग्रहों से आपका बचाव करेगा साथ ही इनका शुभ फल भी प्रदान करवाएगा। इस विषय पर अधिक जानकारी वीडियो के माध्यम से देखने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें धन्यवाद

