इन 4 भावों की मजबूत स्थिति व्यक्ति को शिखर ऊंचाई तक लेकर जाती है और बनाती है जीवन में कामयाब।

ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली का सबसे बड़ा महत्व होता है इसके 12 भाव में स्थित 9 ग्रहों से मनुष्य के सम्पूर्ण जीवन का पता लगाया जा सकता है अक्सर लोग ज्योतिषी को जन्म कुंडली दिखाकर अपने बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं ज्योतिषीय विश्लेषण से प्राप्त उपायों को करके अपने जीवन को सुखी व सफल बनाते हैं

जन्म कुंडली आईना है जिन्दगी का

अक्सर हर किसी के मन में सवाल कुंडली विश्लेषण के दौरान यह रहता है कि जीवन में कामयाबी सफलता उसे प्राप्त होगी या नहीं।आज हम आपको बताएंगे कि जन्म कुंडली में वो कौन सी स्थिति रहती है जिससे मनुष्य अपने जीवन में सफल व कामयाब रहता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिस व्यक्ति के दूसरे भाव, भाग्य भाव, राज्य भाव,व लाभ भाव में जिसके ग्रह मजबूत होकर या उच्च, स्वगृही, मित्रग्रही होकर बैठे हुए हो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में कामयाबी हासिल करता है एवं शिखर पर पहुंचता है बात करते हैं इन भावों की।

अपनी जन्म कुंडली की जानकारी अवश्य ही रखें

दूसरा भाव धन का होता है इस भाव की मजबूत स्थिति जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होने देती है धन के बिना 1 प्रकार से जीवनयापन करना मुश्किल ही नहीं असम्भव है अतः इस भाव में ग्रह का होना जरूरी है और मजबूत स्थिति में हो तो सोने पे सुहागा।अगला भाव है भाग्य भाव इस भाव में ग्रह होना एवं इस भाव के स्वामी का मजबूत स्थिति में होना व्यक्ति को शिखर ऊंचाई पर पहुंचाता है अकेले भाग्य भाव भी यदि मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति अवश्य कोई किन्तु परन्तु नहीं अपने जीवन में कामयाबी हासिल करता है एवं शिखर पर पहुंचता है।

दशम भाव महत्वपूर्ण भाव है कुंडली का

अगला महत्वपूर्ण भाव है दशम भाव। इस भाव में ग्रह का होना अत्यंत आवश्यक है और इस भाव के स्वामी की मजबूत स्थिति व्यक्ति को शिखर ऊंचाई पर पहुंचाती है जीवन में हम जो यश मान सम्मान पद प्रतिष्ठा आदि जो प्राप्त करते हैं वह दशम भाव के मजबूत होने व दशमेश के मजबूत स्थिति में होने पर ही प्राप्त करते हैं अगला महत्वपूर्ण भाव है एकादश लाभ भाव इस भाव में ग्रह का होना अत्यंत आवश्यक है एवं इस भाव के स्वामी की मजबूत स्थिति जीवन में व्यक्ति को शिखर तक लेकर जाती है

ग्रह जनित उपाय करने से मिलता है चमत्कारी लाभ

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि एकादश भाव में स्थित कोई भी ग्रह कभी भी खराब फल नहीं देता है यह अकेला ऐसा भाव है जिस भाव की मजबूत स्थिति व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होने देती है व्यक्ति कोई भी कार्य करे हमेशा ही लाभ की स्थिति में रहता है। अंत ज्योतिष शास्त्र के कथनानुसार द्वितीयेश, भाग्येश, राज्येश एवं लाभेश की मजबूत स्थिति जीवन में कामयाबी सफलता दिलाती है एवं धनवान जातक को बनाती है

ज्योतिष शास्त्र के उपाय बदल देते हैं जिन्दगी

अगर इन भावों एवं इन भावों के स्वामीयों की स्थिति कमजोर हो तो किसी अच्छे ज्योतिषी से राय मशविरा कर उपाय अवश्य ही कर लेना चाहिए जानकारी काफी महत्वपूर्ण है पसंद आए तो जरूर आगे बढ़ाकर शेयर करें अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें धन्यवाद

2 thoughts on “इन 4 भावों की मजबूत स्थिति व्यक्ति को शिखर ऊंचाई तक लेकर जाती है और बनाती है जीवन में कामयाब।”

  1. my daughter 26 years -dob 23/02/1997 time of birth-9.35 PM ernakulam kerala, sir i Hve not been able to secure a good and stable job yet. I am not able to work for more than few months in a job, also i am not settled.
    kindly suggest me remedy as we are south

    Reply
  2. sir i have seen your two three videos which popped up yesterday, i liked your explanation, so i am sending the details i had tried many astrologers in and around even from north , but no has given me through which i could succeed. she has also one paper to graduate,

    Reply

Leave a Comment