वो 3 सपने जिन्हें देखने के बाद मनुष्य हो जाता है मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अन्तर्गत 2 शास्त्र ऐसे भी हैं जो भविष्य में घटित होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं का पूर्व में ही आभास करा देते हैं यानिकि लक्षण दिखने लग जाते हैं यह शास्त्र अंग स्फुरण शास्त्र व स्वप्न शास्त्र है इसमें स्वप्न शास्त्र का अपना अलग ही महत्व है आज हम आप लोगों को स्वप्न शास्त्र के वह 3 सबसे बड़े स्वप्न बताएंगे जिन्हें देखने के बाद व्यक्ति को जीवन में कुछ नया विशेष फल प्राप्त होता है और साथ ही भाग्य के द्वार भी खुल जाते हैं बड़ी मात्रा में धन रुपया व्यक्ति के पास आता है और बड़ी गम्भीर समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति प्राप्त होती है आईए जानते हैं कि यह विशेष 3 स्वप्न कौन कौन से हैं

सबसे शुभ स्वप्न माने जाते हैं यह 3 स्वप्न

1 – स्वप्न में किसी भी वस्तु का खोना अत्यंत ही शुभ माना जाता है बताया गया है कि यदि स्वप्न में यदि पर्स पैसे रखने वाली वस्तु यदि खो जाए तो अत्यंत ही शुभ माना जाता है इसका अर्थ जीवन में कुछ बहुत बड़ा मिलने वाला है ऐसा बताया जाता है।
2 – दूसरा बताया गया है कि यदि स्वप्न में अपने कपड़े जूते चप्पल घड़ी आदि भी खो जाए और स्वप्न में ही व्यक्ति ढूंढे परन्तु मिले नहीं तो यह स्वप्न भी ऐसा स्वप्न माना जाता है जिसे देखने के बाद व्यक्ति की तकदीर बदलने लगती है। और जीवन को खुशियों की 1 नई दिशा मिलती है

भाग्यवान को भाग्य खुलने से पूर्व दिखते हैं यह

3 – तीसरा बताया गया है कि यदि स्वप्न में गहने, सोना, चांदी, रत्न, अंगूठी आदि कोई कीमती वस्तु खो जाए और मिले नहीं तो यह स्वप्न भी उपरोक्त स्वप्नों की तरह पूर्ण फलदाई एवं भाग्य उदय कारक माना जाता है वैसे हकीकत में सोना खोना व मिलना दोनों अशुभ माना जाता है किन्तु स्वप्न में सोना खोना 1 बहुत बड़ा शुभ संकेत है कभी भी अच्छे शुभ स्वप्न देखें तो प्रातः काल गौमाता के चरण स्पर्श कर देखे गए स्वप्न के शुभ घटित होने की कामना प्रार्थना अवश्य करें इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु ब्लू लाइन शब्दों पर क्लिक करें धन्यवाद

Leave a Comment