वर्तमान में आई बड़ी मुसीबतों के कारण होते हैं इन 3 में से 1 ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का और 12 भावों का सम्बन्ध शरीर और आत्मा की तरह है इन दोनों का सही मिलान हो जाए तो जीवन सुखमय सौंदर्य मय बन जाता है और मिलान में थोड़ी सी भी कमी जीवन में कष्टों की बरसात लेकर आती है आज हम आप लोगों को बताएंगे कि वर्तमान में यदि हमारे जीवन को कष्टों ने घेर रखा है और हम इन कष्टों से मुक्ति प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो सबसे पहले हमें यह जानना है कि यह समस्या किस ग्रह के कारण चल रही है और यदि हम ऐसा करने में सफल रहते हैं तो कष्टों से मुक्ति प्राप्त कर लेते हैं। तो जानते है कि कौन सा ऐसा ग्रह होता है जो वर्तमान में समस्याओं का कारक एवं कारण होता है। ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि यदि वर्तमान में आई बड़ी विपदा के कारक 3 ग्रहों में से कोई 1 ग्रह अवश्य ही होता है।

जो समझ गया वो हमेशा के लिए बच गया

ज्योतिष शास्त्र के प्रकांड विद्वान बताते हैं कि जब राशि का स्वामी ग्रह वर्तमान में अत्यंत ही खराब स्थिति में आ जाए तो हमारे ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है।
दूसरा लग्न का स्वामी ग्रह भी यदि वर्तमान गोचर में खराब स्थिति में आ जाए तो भी हमारे जीवन में कष्टों की बरसात शुरू हो जाती है।
तीसरा भाग्य का स्वामी ग्रह भी यदि खराब अशुभ स्थिति में आ जाए तो भी वर्तमान को कष्टमय बना देता है और यदि खुदान खुदास्ता तीनों ग्रहों की स्थिति खराब हो वर्तमान में तो ऐसा व्यक्ति इन ग्रहों के चक्रव्यूह में ऐसा फंसता है कि निकलना पहाड़ खोद कर मैदान बनाने जैसा हो जाता है। अतः ऐसी स्थिति वर्तमान में चल रही हो तो तुरंत ही ऐसे ग्रह के बारे में जानकारी लेकर तुरंत ही उपाय शुरू कर देना चाहिए। यही 1 मात्र बचाव हमारे लिए हो सकता है। इस विषय पर अधिक विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने हेतु ब्लू लाइन शब्दों को टच करें धन्यवाद

Leave a Comment