ज्योतिष शास्त्र में सूर्योपासना को मोक्ष प्रदायक कहा गया है भगवान सूर्य को प्रातः काल अर्घ्य जल देने से हमारे द्वारा ज्ञात अज्ञात किए गए पाप कर्म से जहां मुक्ति मिलती है वहीं असाध्य रोगों का शमन भी होता है आज हम आप लोगों को बताएंगे कि प्रातः काल ताम्र पात्र में जल में कुछ विशेष वस्तु मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से विशेष फल की प्राप्ति तो होती ही है और साथ में मनोकामना पूर्ण भी।
मनोकामना पूर्ण करती है सूर्योपासना

आइए जानते हैं कि भगवान सूर्य को जल देने से हमें किन किन चीजों की प्राप्ति होती है
1 – भगवान सूर्य को प्रातः काल जल में सिन्दूर मिलाकर देने से विवाह का योग बनने लगता है और अति शीघ्र ही विवाह सम्पन्न हो जाता है।
2 – भगवान सूर्य को प्रातः काल जल में चावल मिलाकर देने से दारिद्र का शमन , एवं रोजगार की प्राप्ति होती है।
3 – भगवान सूर्य को प्रातः काल जल में कच्ची हल्दी मिलाकर देने से रोगों का शमन सम्भव हो जाता है।
4 – भगवान सूर्य को प्रातः काल जल में गुड़ मिलाकर देने से सन्तान प्राप्ति सम्भव हो जाती है
5 – भगवान सूर्य को प्रातः काल जल में लाल पुष्प मिलाकर देने से मनोकामना पूर्ण एवं सिद्धि प्राप्त होती है।
इतना असम्भव फलदाई है भगवान सूर्य को प्रातः काल जल अर्पित करना। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें धन्यवाद


