आखिर कौन सा है वह उपाय जिससे बुध ग्रह हो जाते है प्रसन्न और देते हैं दिल खोलकर।

यदि मनुष्य कुशाग्र बुद्धि, विद्वान, शब्दों का इस्तेमाल करने में महारथी है एवं अपनी वाणी से किसी को भी अपने अनुकूल बना लेने वाला है साथ ही सभी सुखों से युक्त है तो जान लेना चाहिए कि बुध ग्रह अत्यंत ही मजबूत है इसके विपरीत यदि फल व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है तो बुध ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है या बुध ग्रह शत्रु ग्रहों से पीड़ित होकर भी अशुभ फल दे रहे हो।

ज्योतिषी देते हैं विशेष मदद बुध ग्रह की पीड़ा में

तोसर्वप्रथम ऐसी परिस्थिति में किसी योग्य ज्योतिषी द्वारा कुंडली विश्लेषण करवाकर यह अवश्य ही जान लेना चाहिए कि बुध ग्रह की स्थिति कैसी है किंतु यदि बुध ग्रह से संबंधित किसी व्यक्ति को पीड़ा है परेशानी है बुध ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं और व्यक्ति हर प्रकार के उपाय बुध ग्रह से संबंधित अपना चुका है

जब पन्ना भी हो जाए निष्फल तो आजमाएं यह उपाय

ANIL KOTHYARI IMAGE

 यहां तक कि बुध ग्रह का प्रिय रत्न पन्ना वह धारण कर चुका है और वह भी निष्फल निष्क्रिय साबित हो चुका है तो ऐसी परिस्थिति में जो उपाय आज बताया जा रहा है इस उपाय को कोई जातक अपनाता है तो अवश्य ही बुध ग्रह की पीड़ा में कमी आती है और शीघ्र ही अशुभ फल दूर कर वह जातक को शुभ फल प्रदान करते हैं अत्यंत ही शीघ्र फलदाई परिणाम दाई यह उपाय माना गया है बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ना स्त्री माना गया है ना ही पुरुष माना गया है नपुंसक ग्रह का दर्जा दिया गया है विशेष तौर पर किन्नर के साथ सम्बन्ध जोड़ा गया है

किन्नर से संबंधित उपाय देते है चमत्कारी फल

 किन्नर जो कि सौन्दर्य प्रेमी होते है एवं हमारे घर समाज में उल्लास पूर्ण माहौल व खुशी के माहौल के दौरान अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। कहा जाता है इन्हें नियमित दान देने वाले को कभी बुध ग्रह की पीड़ा नहीं सताती है लेकिन बुध ग्रह के लिए जो उपाय बताया गया है उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

इस 1 चीज से बचें बुध ग्रह करेंगे वारे न्यारे

बुध ग्रह की पीड़ा चरम पर हो तो व्यक्ति ने अत्यधिक सौंदर्य से बचना चाहिए सामान्य रहना चाहिए यदि व्यक्ति सौन्दर्य को महत्व देगा अत्यधिक सौंदर्य युक्त रहेगा तो बुध ग्रह की पीड़ा बढ़ते जाएगी अतः किसी भी प्रकार की अत्यधिक सुख सुविधा सौन्दर्य युक्त रहने से बचना चाहिए सामान्य रहना चाहिए भगवान श्री गणेश की पूजा करनी चाहिए धीरे धीरे बुध ग्रह की पीड़ा कम हो जाती है और शीघ्र ही शुभ फल भी बुध ग्रह का प्राप्त होने लगता है अधिक विस्तार पूर्वक जानकारी हेतु क्लिक करें धन्यवाद

Leave a Comment