जब अकस्मात आई परेशानी नहीं होती दूर या लम्बे समय से बड़ी भारी मुसीबतें नहीं हो रही है कम तो करें यह उपाय

ज्योतिष शास्त्र को भली-भांति जानने वाले ज्योतिषी अक्सर 2 अकस्मात कष्ट दाई परिस्थितियों में आंख बंद करके व्यक्ति को बता देते हैं कि यह परिस्थिति किस ग्रह के कारण उत्पन्न हुई है पहली एकदम से बुरा वक्त या पनौती हर कार्य में नुकसान होना प्रारम्भ हो जाना दूसरा काफी लम्बे समय से बुरे वक्त का चलना हर कार्य में असफलता पनौती का बने रहना यह 2 स्थितियां ऐसी है जो सिर्फ और सिर्फ 1 ही ग्रह से संबंधित है और वह ग्रह है सबसे लम्बे समय तक 1 ही राशि में स्थित रहने वाले व व्यक्ति को उसके कर्मों का उचित फल देने वाले ग्रह शनि महाराज है

शनि देव की अशुभ स्थिति में महा कष्टकारी होती है साढ़ेसाती

 शनि देव अपनी साढ़ेसाती ढैया महादशा अंतर्दशा प्रत्यंतर दशा कालचक्री दशा योगिनी दशा गोचर दशा और भी कई परिस्थितियों से हमारे पूर्ण जीवन में सबसे ज्यादा और सबसे अधिक समय तक प्रभावित करने वाले एकमात्र ग्रह है तो यह हमारी जन्मपत्रिका में यदि शुभ स्थिति में है तो यह बहुत बड़ी खुशी की बात है क्योंकि हमारा जीवन कहीं न कहीं भयंकर कष्टों से मुक्त रहेगा व सुख पूर्वक व्यतीत होयेगा इसके विपरीत यदि शनि देव खराब अशुभ स्थिति में है तो जीवन में हमें बड़े भयंकर कष्टों से भी गुजरना पड़ सकता है तो हमें अवश्य ही प्रयास करना चाहिए कि शनिदेव हमेशा ही हमारे अनुकूल हो तो जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ ना हो तो उन्हें अवश्य ही शनि ग्रह संबंधित उपाय जप दान पूजा-पाठ रत्न धारण आदि कुछ न कुछ अवश्य ही कर लेना चाहिए

ऐसे उपाय अक्समात बन जाते हैं चमत्कारी

 ज्योतिषशास्त्र में भी शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ढेर सारे उपाय बताए गए हैं अत्यंत ही सरल सिद्ध और तुरंत ही फल देने वाले उपाय हैं आज हम आप लोगों के लिए एक ऐसा उपाय लेकर आए हैं कि शनिदेव की पीड़ा यदि लंबे समय से चल रही है और दूर नहीं हो रही है या फिर एकदम से शनिदेव की पीड़ा प्रारंभ हो गई है और उपाय आदि करने के पश्चात भी दूर नहीं हो रही है तो उस परिस्थिति में इस उपाय को आप आजमा सकते हैं और चमत्कारिक परिणाम इस उपाय को करके आप देख सकते हैं

कृष्ण पक्ष का अंतिम शनिवार इस उपाय का सिद्ध दिन है

बताया गया है कि कृष्ण पक्ष के अन्तिम शनिवार के दिन प्रातः काल अंधेरे में ही उठकर 1 काले रंग का कपड़ा जो कि हाथ की लम्बाई व चौड़ाई के बराबर का होना चाहिए उसे अपने मुंह में चारों ओर लपेटे यानी कि सिर और मुंह पूर्ण तरीके से बंद हो जाना चाहिए अब आप आंख खोल भी सकते हैं क्योंकि काले कपड़े में आपको कुछ दिखाई नहीं देगा अब आप शनिदेव का ध्यान का अपनी पीड़ा आदि जो कष्ट प्राप्त हो रहे हैं उनसे मुक्ति की प्रार्थना करिए और शनि देव की किसी भी मंत्र का 8, 18 28 या 108 की संख्या में जाप करें उसके पश्चात इस काले कपड़े में अपने हाथ से 7 मुट्ठी काले उड़द जिन्हें मास भी बोला जाता है को इस काले कपड़े में डालें और इसमें ₹1 व ₹5 का सिक्का भी रख ले और गांठ लगा ले और अब इसे अपने सिर से 3 बार या इससे अधिक 7 बार भी घुमा सकते हैं घुमा कर घर के बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर प्रातः अंधेरे में ही रख लीजिए

अंधेरे में ही संपन्न हो जाए तो शीघ्र फलदाई है यह उपाय

अब तुरंत ही स्नानादि से निवृत्त होकर नजदीकी किसी शनि मंदिर या शिव मंदिर में इस पोटली को लेकर चले जाएं और वहां पर को तिल के तेल का दीपक अवश्य ही प्रज्वलित करें और बाहर किसी सुरक्षित स्थल पर इस पोटली को आप खोल दें और यहां पर को जैसे आप पूजा-पाठ प्रार्थना आदि करते हैं उस तरीके से करें शनिदेव का ध्यान करें शिव शंकर भोलेनाथ का ध्यान करें और अपनी विपदा कष्ट दुखों से मुक्ति हेतु प्रार्थना करें अति शीघ्र ही इस चमत्कारी उपाय का प्रतिफल आपको देखने में आएगा दीर्घ रूप से उपाय के बारे में बताया गया है कि अपनी लंबाई के बराबर का काला कपड़ा ले और अपने वजन के बराबर काले उड़द जिसे हम मास भी कहते हैं को इस काले कपड़े में रखकर शनिवार की प्रातः दान करना चाहिए विधिवत तरीके से। तो आप लोगों को यह जानकारी पसंद आई तो इसे आगे बढ़ाकर शेयर जरुर करें और अधिक जानकारी इस विषय पर जानने हेतु क्लिक करें धन्यवाद

Leave a Comment