जानिए केतु ग्रह का रत्न लहसुनियां किस रंग का धारण करना चमत्कारी फलदाई होता है इस आसान विधि से।

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों की अत्यधिक महत्वता है इनको ग्रह विशेष की स्थिति को देखते हुए धारण करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है 9 ग्रहों के अपने सभी रत्नों को रत्नों का अपना-अपना महत्व है यहां तक कि इनके उपरत्न भी अत्यधिक चमत्कारी फलदाई माने जाते हैं

सफलता प्राप्ति का 1 मात्र रत्न है लहसुनियां

आज हम आप लोगों को ऐसे ही चमत्कारी रत्न के बारे में जानकारी देंगे।यह चमत्कारी रत्न किसी साधारण ग्रह का नहीं असाधारण ग्रह केतु ग्रह का है इस रत्न का नाम है लहसुनिया इस रत्न के बारे में पूर्व में बहुत अच्छी जानकारी आप लोगों के लिए प्रसारित कर चुके हैं

अपने रंग का मिल जाए लहसुनियां तो वारे न्यारे

आज हम आप लोगों को बताएंगे कि लहसुनियां जो कि अलग-अलग रंगों में पाया जाता है तो किस रंग का लहसुनियां धारण करना शुभ रहेगा उस व्यक्ति के लिए जिस व्यक्ति को लहसुनियां रत्न धारण करने की सलाह ज्योतिष गुरु जी द्वारा दी जाती है। सर्वप्रथम हम आप लोगों कोबताते हैं कि केतु ग्रह किन चार स्थानों पर यदि स्थित हो तो लहसुनियां रत्न आंख मूंदकर हमें धारण करना चाहिए।

इन 4 स्थानों पर तो पूछने की जरूरत ही नहीं है धारण करने के बारे में

पहला स्थान होता है लग्न दूसरा स्थान होता है पंचम भाव तीसरा स्थान होता है भाग्य भाव और चौथा स्थान होता है दशम राज्य भावयदि इन स्थानों पर केतु ग्रह स्थित हो तो अवश्य ही हमें लहसुनियां रत्न धारण करना चाहिए।अब बात आती है कि हमें लहसुन या रत्न किस रंग का धारण करना चाहिए क्योंकि बाजार में शोले चुनिया रत्न खदानों से निकल कर आता है उसका रंग हरा सफेद काला पीला और लाल भी देखने में आता है इतने रंगों में से हम कैसे निर्धारित करें कि हमें कौन सा लहसुनियां सबसे ज्यादा फल देगा हमें सूट करेगा तो आइए जानते हैं

यह आसान विधि लहसुनियां को बनाती है अत्यंत ही चमत्कारी फलदाई आपके लिए

इसके लिए जो ज्योतिष विद्वानों द्वारा विधि अपनाई जाती है उस विधि के अनुसार केतु ग्रह इन स्थानों पर हो और जिस राशि में हो उस राशि के स्वामी का वर्ण यानी रंग के अनुसार ही लहसुनियां रत्न धारण करना चाहिए मान लीजिए कि केतु ग्रह तुला राशि में है तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं और इनका रंग सफेद होता है तो सफेद लहसुनिया धारण करना अत्यंत ही शुभ रहेगा

क्या वाकई में आसान नहीं है यह विधि क्या कहते हैं आप

इसी तरह मान लीजिए कि केतु ग्रह मिथुन या कन्या राशि में स्थित है तो इन राशि के स्वामी हैं वह बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह का रंग हरा है तो हरे रंग का लहसुनियां धारण करना अत्यंत ही शुभ रहेगा इसी तरह केतु ग्रह मकर या कुंभ राशि में हो इसके स्वामी शनि होते हैं और शनि का वर्ण काला होता है तो काला लहसुनिया धारण करना अत्यंत ही शुभ रहेगा इसी तरह आप निर्धारित कर सकते हैं कि आपको कौन सा लहसुनियां सूट करेगा आपके लिए अत्यधिक शुभ फलदाई रहेगा और भी भली-भांति समझने के लिए आप यूट्यूब पर प्रसारित हमारे एपिसोड को देख सकते हैं यदि यह जानकारी आप लोगों को पसंद आए तो आगे बढ़ाकर इसे आप शेयर कर सकते हैं धन्यवाद अधिक जानकारी हेतु मुझे क्लिक करें

 

Leave a Comment