कहते हैं कि दुनिया में अलग अलग प्रकार के रंग नहीं होते तो यह दुनिया शायद बेरंग फीकी होती किन्तु रंगों ने हमेशा ही मनुष्य की खुशियों में 4 चांद लगाने का कार्य किया है रंगों का देखा जाए तो मनुष्य जीवन के शुभ अशुभ लाभ हानि कष्ट दुःख खुशी आदि से किसी न किसी प्रकार का एक सम्बन्ध है इसी लिए आपने देखा होगा कि बहुत से मनुष्य हमेशा ही अपने अनुकूल शुभ रंगों का नियोजित तरीके से इस्तेमाल करते हैं इसका लाभ उनके जीवन पर भी देखा जा सकता है ऐसे व्यक्ति हमेशा ही प्रसन्न सुखी व कष्ट रहित एवं हमेशा ही उन्नति पथ पर बढ़ते हुए नजर आते हैं।
सही रंग का इस्तेमाल भाग्य के द्वार भी खोल सकता है

आज हम रंगों के विषय पर बात करते हैं कि हमेशा ही अपना लकी कलर को जानना चाहिए और इसका हर जगह पर जितना हो सके उतना ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए जो कि हमारे लिए अत्यन्त शुभ व श्रेष्ठ फलदाई रहेगा। जन्म कुंडली के अनुसार जिस ग्रह की स्थिति सबसे शुभ होगी उसका रंग ही हमारा शुभ लकी रंग होगा।

सही रंग जानने का जरिया है जन्म कुंडली
यह रंग विशेष रूप से भाग्येश का लग्नेश का पंचमेश का राशि स्वामी का या कोई और भी हो सकता है इस चीज को स्पष्ट हमारी जन्म कुंडली ही कर सकती है तो अवश्य ही अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण करवाएं और इस महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करें। इस विषय पर अधिक जानकारी हेतु ब्लू लाइन शब्दों को टच करें धन्यवाद

