सुख धन दौलत, विश्वास, काम वासना में कमी व लगते हो पागलपन के लक्षण व भय बना रहे लांछन का तो धारण करें हीरा।

ज्योतिष शास्त्र 1 ऐसा शास्त्र है जिसके माध्यम से व्यक्ति विशेष अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उसे खुशहाल बना सकता है जरुरत है ज्योतिष शास्त्र में विश्वास की। ज्योतिष शास्त्र में अपनी समस्या को दूर करने का व जीवन में खुशहाली लाने का 1 सरल तुरन्त फलदाई तरीका है रत्न धारण। जिस ग्रह से सम्बन्धित समस्याएं हैं अक्सर उसी ग्रह का रत्न धारण करने का प्रावधान है किन्तु रत्न धारण गंभीर समस्या कष्ट को देखते हुए भी धारण करने का प्रावधान भी बताया गया है जैसे मन यदि अत्यधिक चंचल क्रोध अत्यधिक हो तो मोती धारण करना चाहिए बच्चा या अन्य मंद बुद्धि हो तो पन्ना धारण करना चाहिए ऐसे ही अन्य ग्रह की विशेषताओं उनसे संबंधित समस्याओं के कारण भी रत्न धारण करने का प्रावधान है आज इस लेख में आप लोगों को हम बताएंगे कि शुक्र ग्रह के रत्न हीरा एवं उपरत्नों को किन परिस्थितियों वास्तविकता ओं समस्याओं को देखते हुए हम आंख मूंदकर धारण कर सकते हैं

जब नहीं मिल पाता सुख तो हीरा करता है प्रदान

 पहला बताया गया है मनुष्य जीवन में सुख का अभाव है सुख का तात्पर्य नाना प्रकार के भोगों से है यदि जीवन में हमारे अत्यधिक परिश्रम के बावजूद भी हमें चीजें बमुश्किल ही प्राप्त हो पाती है और जो चीजें हैं उनका भी हम भोग नहीं कर पाते मान के चलिए कि हमारे पास वाहन है लेकिन हमारे पास समय नहीं है उसे चलाने के लिए अच्छा घर है लेकिन रहने के लिए समय नहीं है अच्छा परिवार है लेकिन उनके पास बिताने के लिए समय नहीं है तो वगैरा-वगैरा कहने का तात्पर्य है कि जीवन में यदि हमें लगता है कि हमें सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है जैसा हमें मिलना चाहिए तो यह कहीं ना कहीं सब कुछ होते हुए शुक्र ग्रह की कमी के कारण होता है तो ऐसी परिस्थिति यदि किसी जातक को देखने में आती है महसूस होता है तो अवश्य ही उसे हीरा रत्न या उप रत्नों में से कोई भी रत्न धारण कर लेना चाहिए

विश्वास जब डगमगाने लगे हीरा संभाले उसे

दूसरा बताया गया है विश्वास की कमी भले ही वह अपने ऊपर हो या अपने चारों ओर रहने वाले लोग जिन पर हम निर्भर हैं उन पर किया जाने वाला विश्वास में यदि कमी है तो जीवन के हर मोड़ पर कमी है क्योंकि बिना विश्वास के जीवन यापन अत्यधिक कठिन है यदि हम स्वयं के ऊपर पूर्ण विश्वास नहीं रख पा रहे हैं किसी कार्य के प्रति किसी जिम्मेदारी के प्रति हमें डर महसूस होता है इसके अतिरिक्त जो हमारे चारों और जो हमारे नजदीकी लोग हैं मित्र हैं यदि हमारा उनके ऊपर भी पूर्ण विश्वास नहीं है हमें लगता है कि यह हमें कहीं ना कहीं धोखा दे देंगे तो यह विश्वास में कमी के कारण ही होता है ऐसी स्थिति में भी बताया गया है कि शुक्र ग्रह का रत्न अवश्य ही धारण कर लेना चाहिए व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि कारक होता है वह स्वयं में विश्वास के साथ साथ यह दूसरों के साथ भी अच्छे संबंधों को विश्वास में बदलता है तो हीरा या उपरत्नों में से कोई भी रत्न अवश्य ही ऐसी परिस्थितियों में धारण करना चाहिए

बेचैन मन को काबू में करने की अद्भुत क्षमता रखता है हीरा

 तीसरा महत्वपूर्ण है बेचैनी रहना या अत्यधिक चंचलता का बने रहना कहने का तात्पर्य है कि व्यक्ति अत्यधिक चंचलता युक्त कार्य करता हो जिससे कि लोग परेशान हो जाते हो या उससे दूर होने का प्रयास करते हों या व्यक्ति में इतनी बेचैनी हो कि वह एक जगह पर स्थिर नहीं रह सकता हो शरीर के साथ-साथ मन मस्तिष्क में भी स्थिरता का अभाव हो यहां तक कि हम कहते हैं कि व्यक्ति में पागलपन के लक्षण हैं यदि ऐसी चीजें हमें नजर आती हों अपने आप में या लोगों के मुंह से हमें कुछ इस तरीके के शब्द सुनने को मिल रहे हैं तो अवश्य ही यह शुक्र ग्रह की कमी के कारण रहता है विशेष तौर पर बच्चों में या बुजुर्गों में ऐसे लक्षण देखने में आ सकते हैं तो जिस किसी में भी ऐसे लक्षण देखने में आए अवश्य ही हीरा रत्न धारण कर लेना चाहिए या उपरत्न ओं में से कोई भी एक रत्न धारण कर लेना चाहिए ऐसी समस्या को शुक्र ग्रह के अलावा दूसरा कोई ग्रह दूर नहीं कर सकता है और इनका रत्न सबसे कारगर सरल आसान उपाय है धारण करना इस समस्या हेतु।

अकेला ग्रह जो करता है सौंदर्य का प्रतिनिधित्व

चौथा अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति विशेष से संबंध रखता है सौंदर्य। शुक्र है इसके प्रमुख कारक ग्रह है यदि व्यक्ति सौन्दर्य युक्त होते हुए भी सौंदर्य हीन लगता हो उसकी सुंदरता में किसी भी प्रकार का कोई खिंचाव कोई मोहकता ना हो इसके अतिरिक्त वैवाहिक दांपत्य जीवन में भी किसी प्रकार का कोई सुख ना हो शुक्र को सेक्सुअल लाइफ का भी पूर्ण सुख देने वाला ग्रह माना गया है यदि जीवन में ऐसी कमी व्यक्ति को महसूस होती हो तो अवश्य ही ऐसे जातकों में शुक्र ग्रह का रत्न हीरा या उपरत्नों में से कोई एक रत्न अवश्य ही धारण करना चाहिए ऐसी किसी भी समस्या या अन्य संभावित संबंधित समस्याओं से सिर्फ और सिर्फ यह रत्न ही आप को मुक्ति प्रदान करा सकता हैं क्योंकि यह सरल कारगर आसान है और प्रतिफल भी अन्य किसी माध्यम से कई गुना ज्यादा एवं शीघ्र प्राप्त होता है

लांछन योग को ध्वस्त करने वाला रत्न है हीरा

पांचवा एवं हमेशा ध्यान रखने वाला विषय लांछन जीवन में यदि बिना किए किसी गलत कार्य का आरोप यदि हमारे ऊपर पर लगा हुआ है या बार-बार कुछ ऐसी स्थितियां आती हैं कि करता कोई और है और फस हम जाते हैं इसके अतिरिक्त हमेशा भय बना रहता है कि कहीं कोई हमसे कुछ कहना दे कोई हमें गलत ना समझ ले हमारे ऊपर कोई आरोप आदि ना लगा ले किसी भी कार्य में सही कार्य में भी अंदर से यदि डर बना हुआ है इस तरह का या जीवन में ऐसी संभावना लगती है कि कहीं ऐसा हो सकता है क्योंकि लांछन एक ऐसी चीज है जो जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती है तो ऐसी किसी भी समस्या से बचाने में शुक्र ग्रह का रत्न हीरा अत्यंत ही चमत्कारी सिद्ध होता है हीरा बहुमूल्य रत्न हर कोई इसे अपने पास रख नहीं सकता खरीद नहीं सकता तो इसके उपरत्न बाजार में बहुत प्रकार के मिलते हैं जिनमें कुछ प्रसिद्ध हैं और ज्योतिषी हीरा से भी ज्यादा शीघ्र फलदाई इन्हें मानते हैं इनमें है फिरोजा मोजोनाइट इसके अतिरिक्त ओपल,जिरकन,स्फटिक और भी कई रखना है शुक्र ग्रह के तो कोई भी जातक अपनी सुविधा के अनुसार धारण कर सकता है ऐसी किसी भी समस्या में जैसी कुछ प्रचलित समस्याएं शुक्र ग्रह से संबंधित हम आप लोगों के लिए लेकर आए ऐसी और भी बहुत सी समस्याएं हैं जिनके बारे में कहा गया है कि यदि ऐसी समस्याएं अपने जीवन में लगती है महसूस होती हैं तो अवश्य ही आंख मूंदकर ऐसी परिस्थितियों मैं धारण कर लेना चाहिए तो शुक्र ग्रह के रत्न को हम किन परिस्थितियों को देखते हुए आंख बंद करके धारण कर सकते हैं यह जानकारी आप लोगों के लिए हम आज लेकर आए इसकी जानकारी आपको पसंद आई तो जरूर आगे बढ़ाकर आप इसे शेयर कर सकते हैं धन्यवाद अधिक जानकारी हेतु मुझे क्लिक करें और देखें वीडियो

Leave a Comment