सुबह उठते ही रत्नों को देखते हुए जापे यह रत्न खिलखिला उठेगा

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी बड़ी से बड़ी समस्याओं के समाधान हेतु अत्यंत ही सरल सुलभ और आसान माध्यम है पीड़ा प्रदायी ग्रह से सम्बन्धित रत्न को पत्रिका के अनुसार निश्चित भार व नियमानुसार यदि पहना जाए तो रत्न कलियुग में एक ऐसी शक्ति है जो बड़ी से बड़ी समस्या के जड़ पर वार कर उसे हमेशा के लिए दूर कर देती है।

रत्न धारण से जुड़ी भ्रांतियों से रहें दूर

किन्तु हमारे ज्योतिष समाज में रत्न धारण से संबंधित कई प्रकार की भ्रान्तियां फैली हुई है कुछ रत्नों को तो धारण करने की राय तक नहीं दी जाती है जबकि हमारे विद्व ज्योतिषाचार्यों द्वारा इन्हें अत्यंत ही शक्तिशाली व चमत्कारी माना गया है और भी जैसे रत्न का भार निर्धारण करना, पहनने का स्थान आदि भ्रान्तियां भी रत्न धारण से जुड़ी हुई है 1 बात स्पष्ट है कि जिस चीज की हमें जरूरत है वो चीज कैसी भी स्थिति अवस्था में हो हमारे लिए लाभकारी अवश्य ही होगी। बस जानकारी की आवश्यकता है कि हमारी जरूरत क्या है। रत्न का भी कुछ ऐसा ही है

अत्यंत ही आसान है रत्न से फल प्राप्त करना

आज हम आपको बताएंगे कि यदि आपने रत्न धारण किया हुआ है किसी विशेष उद्देश्य हेतु और रत्न अपना फल नहीं दे पा रहा है तो हम क्या ऐसा कर सकते हैं कि जिससे धारण किया हुआ रत्न हमें हमारे उद्देश्य में सफलता प्राप्त करवाए। यदि रत्न हमने सटीक पहना हुआ है उस परिस्थिति में यदि रत्न फल नहीं दे रहा है तो बताया गया है कि जिस तरह से प्रातः काल उठते ही हम अपने दोनों हाथों को सीधे कर कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती, मंत्र का जाप कर सुबह की शुरुआत करते हैं ठीक उसी तरह से प्रातः काल उठकर अपने हाथों को उल्टा कर रत्नों की ओर देखकर भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान करें

रत्न के स्वामी ग्रह का ध्यान है महत्वपूर्ण

 अभीष्ट ग्रह जिसका रत्न धारण किया हुआ है उसका ध्यान करें एक निश्चित संख्या बना ले प्रतिदिन के लिए तो अति शीघ्र ही आपके रत्न आपके लिए फलदाई होने लगेंगे आपको आपके उद्देश्य में सफलता मिलने लगेगी भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान करने के लिए इसलिए बताया गया है कि भगवान श्री हरि विष्णु को स्वयं रत्न धारण करने वाला बताया गया है वह हमेशा ही रत्न,व रत्न मालाओं को धारण किए हुए रहते हैं अतः जब किसी कारणवश रत्न निष्प्रभावी हो जाता है तो ऐसी परिस्थिति में भगवान श्री हरि विष्णु का नाम जप ध्यान इसे पुनर्जीवित कर फलदाई बनाने में महत्वपूर्ण माना जाता है एक औषधि जड़ी बूटी का कार्य करता है इस विषय पर अधिक जानकारी आप हमारे youtube चैनल से भी प्राप्त कर सकते हैं क्लिक करें और अधिक जानकारी प्राप्त करें धन्यवाद

Leave a Comment