ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ब्रह्मांड के केंद्र में स्थित 9 ग्रहों में सबसे अधिक शक्तिशाली ग्रह माना गया है इनके पिता का नाम कश्यप ऋषि और माता का नाम अदिति है मां के नाम के उच्चारण के अनुसार इन्हें आदित्य भी कहा जाता है काल पुरुष के शरीर में सूर्य ग्रह को आत्मा का कारक माना जाता है पिता का पूर्ण सुख भी सूर्य से ही प्राप्त होता है

सूर्य ग्रह से तो नहीं मिलते आपके गुण
सूर्य ग्रह का रंग लाल, रूप सुंदर, आकृति गोल, स्वभाव स्थिर, कद सामान्य, लिंग पुरुष, जाति क्षत्रिय, गोत्र कश्यप ।
प्रकृति पित्त, तत्त्व अग्नि, गुण सत्व, संज्ञा क्रूर धातु तांबा, रत्न माणिक्य, समिधा मदार, जड़ी बिल्व बेल मूल, स्वाद कड़वा ।
ऋतु ग्रीष्म, क्रीडा स्थल देवभूमि, दिशा पूर्व, रुचि राजनीति शास्त्र, शरीर में प्रभाव सिर से मुंह तक ।
राज्य अधिकार राजा, देश कलिंग, देवता अग्नि, स्वामी सिंह राशि का ।
भाग्योदय काल 22 से 24 वर्ष, दान का समय सूर्योदय काल ,
विचारणीय विषय आत्मा, पिता, स्वभाव, धन, शक्ति, एवं आरोग्यता।
दोष शमन सभी ग्रहों का, पराजित किसी से नहीं, निसर्गबल सभी ग्रहों से अधिक बली, बलवान समय दिन में।

रोग व स्वभाव जानिए मिलता तो नहीं कहीं सूर्य ग्रह से
रोग संभावना पित्त विकार नेत्र रोग अस्थि ज्वर,अस्थिदौर्बल्य,हड्डी टूटना व कान के रोग।
दान पदार्थ लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, रक्त चंदन, लाल पुष्प, ताम्रपत्र आदि।
सूर्य ग्रह यदि शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति ऐश्वर्यवान, सत्यवादी, धनवान, आरोग्यवान, कीर्तिमान, दयालु प्रवृत्ति, सुख संपन्न युक्त, आत्म विश्वासी, गंभीर, प्रतिभा संपन्न एवं नेतृत्व प्रिय होता है।
वही सूर्य ग्रह की अशुभ स्थिति व्यक्ति को झूठा कपट से युक्त, स्वार्थ सिद्ध करने वाला, और अपने मिले अधिकारों का दुरुपयोग करने वाला, किसी की भी ना सुनने वाला, अभिमानी, अपनी प्रशंसा स्वयं सुनने वाला, विश्वासघाती एवं शक्की, जिद्दी व अड़ियल बन जाता है।
आपका रोजगार तो नहीं है सूर्य ग्रह से सम्बन्धित
सूर्य की स्थिति यदि मजबूत हो तो व्यक्ति की पदार्थ विज्ञान, सैन्य विज्ञान, राजनीति शास्त्र, नाट्यशास्त्र, आभूषण विद्या, व राजनीति शास्त्र में रुचि रहती है इसी कारणवश सूर्य प्रभावित व्यक्ति doctor, उच्च अधिकारी, सैनिक, नाटककार, औषधि निर्माता व विक्रेता, सुनार जौहरी, व वैद्य के साथ-साथ सेना में उच्च पद, एवं राज पदों का प्रतिनिधित्व करते हैं।सूर्य ग्रह के मजबूत होने पर जातक को 22 वर्ष से 24 वर्ष के मध्य में सूर्य ग्रह का विशेष चमत्कारी फल प्राप्त होता है सूर्य ग्रह से संबंधित यह जानकारी यदि आप लोगों को पसंद आए तो जरूर आगे बढ़ाकर आप इसे शेयर कर सकते हैं धन्यवाद जानिए किन 4 स्थानों पर सूर्य ग्रह हो तो देते है महा कष्ट क्लिक करें और देखें

