हर कार्य सफल होगा बस घर से निकलते समय करें यह 1 सिद्ध चमत्कारी उपाय

ज्योतिष शास्त्र में यदि हम विश्वास रखते हैं तो अपनी बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं ज्योतिष शास्त्र है ही ऐसा शास्त्र। ग्रह बाधा निवारण तो इसमें है ही साथ ही साथ हर प्रकार की समस्याओं का समाधान भी इसी में छिपा हुआ है आप लोगों के लिए हमेशा ही हम कुछ ना कुछ नया ज्ञान इस शास्त्र से निकाल कर हम लेकर आते हैं जो कि अपने आप में नया व अद्भुत रहता है

ज्योतिष शास्त्र के उपाय किसी चमत्कार से कम नहीं

 आज भी हम आप लोगों के लिए एक ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं जब किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य के लिए हम घर से बाहर निकलते है उस समय इस उपाय को यदि हम करते हैं तो अवश्य ही कार्य हमारा बनता है सफलता हमें प्राप्त होती है भले कार्य कितना ही मुश्किल कठिन क्यों नहीं हो मन संशय क्यों ना हो सफलता हमें अवश्य ही मिलती है।

घर से बाहर निकलते समय का सबसे बड़ा उपाय

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी हम घर से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकल रहे हो तो चमेली के तेल में लाल सिन्दूर को घोलकर प्रभु श्री राम एवं श्री हनुमान जी का स्मरण करते हुए इस तिलक को माथे पर लगाएं इसके पश्चात 1 मुट्ठी काली साबूत उड़द में 1 चुटकी लाल सिन्दूर डालकर अपने सिर से 3 बार या 5 बार घुमाकर अपने दोनों पैरों के बीच में कोई डिब्बा या कपड़ा रखकर उसमें छोड़ दें और डिब्बे या कपड़े को बन्द कर दें यह क्रिया घर का कोई सदस्य करे तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि कपड़े या डिब्बे को तुरंत बाद ही घर से बाहर छोड़ना है

स्वयं द्वारा किया जाने वाला उपाय है यह

या स्वयं जाते जाते ही हम घर से बाहर छोड़ सकते हैं किन्तु इस कपड़े या डिब्बे को हमें छोड़ने के बाद देखना नहीं है ध्यान इस बात का रखना है कि सिर पर घुमाते समय प्रभु श्री राम एवं श्री हनुमान जी का ध्यान करना है एवं उनसे कार्य की सफलता हेतु प्रार्थना करनी है। यदि हम ऐसा करके कार्य पर निकलते हैं तो किसी भी प्रकार का संशय नहीं।कार्य हमारा अवश्य ही बनेगा भले हमें कार्य कितना भी मुश्किल क्यों ना लगे। इतना सिद्ध तुरंत फलदाई यह उपाय बताया गया है हम उम्मीद करते हैं आप इस उपाय को आजमाएंगे और फल प्राप्त करेंगे इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु क्लिक करें धन्यवाद

Leave a Comment