2 काम करिए कभी दुःख नहीं देंगे राहु ग्रह

ज्योतिष शास्त्र की अद्भुत जानकारी साक्षात् वरदान है मनुष्य जीवन के लिए इस शास्त्र के माध्यम से अत्यंत सरल आसान हो जाता है कलियुग में मनुष्य जीवन का निर्वाह करना। 9 ग्रहों के इस शास्त्र के माध्यम से सुखी समृद्धि पूर्वक हम अपना जीवन यापन कर सकते हैं 9 ग्रहों में 1 ग्रह ऐसे है जो मनुष्य की काया पलट कर रख देते हैं वह ग्रह है राहु ग्रह।

राहु अनुकूल तो किस्मत खुली

ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि इन्हें हमेशा अपने अनुकूल बनाए रखना चाहिए । यह अनुकूल प्रसन्न रहे तो पूरा जीवन सुखमय तरीके से गुजर जाता है कोई भी बड़ा भयंकर कष्ट हमें छू नहीं सकता है।आज हम आपको 1 ऐसा उपाय बताएंगे जिसे करने से यह हमेशा हमारे अनुकूल रहते हैं और सदैव प्रसन्न होकर वो फल प्रदान करते हैं जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 2 उपाय हम बताएंगे जिनमें से पहला बताया गया है कि हमें हमेशा साफ स्वच्छ वस्त्र ही धारण करने चाहिए। साफ स्वच्छ वस्त्र का अर्थ है कि 1 बार शरीर में पहने हुए वस्त्र हमेशा पुनः धोकर स्वच्छ करने के पश्चात ही धारण करने चाहिए यदि शरीर से स्पर्श भी वस्त्र का हो जाए तो भी उन्हें धोकर साफ करके ही पहनना चाहिए।

सफाई पसंद करते हैं राहु ग्रह

इसके पीछे यह धारणा बताई गई है कि राहु ग्रह का वास गन्दगी के स्थान पर होता है और वह इस गन्दगी से बाहर निकलना चाहते हैं और इसके लिए सतत् प्रयासरत रहते हैं वह भी अन्य शुभ ग्रहों की तरह साफ व स्वच्छता में रहकर उनके साथ सम्मिलित होना चाहते हैं। तो जो कोई भी व्यक्ति साफ सफाई का ध्यान रखता है अपने चारों ओर स्वच्छता बनाए रखता है उसपे हमेशा राहु ग्रह मेहरबान रहते हैं दूसरा उपाय यह बताया गया है राहु ग्रह की अनुकूलता हेतु कि राहु ग्रह को दूर देश प्रदेश का कारक व स्वामी ग्रह माना जाता है

विदेश सुख देने वाले 1 मात्र ग्रह है राहु ग्रह

राहु की शुभ स्थिति के कारण ही कोई भी मनुष्य परदेश में अच्छा रोजगार नौकरी व सुख पूर्वक अपना जीवन यापन करता है तो बताया गया है कि राहु ग्रह की खराब स्थिति हो जन्म कुण्डली में एवं इन्हें अपने अनुकूल बनाना हो तो जितने दूर देश की मुद्रा करेंसी हम अपने पास रखते हैं उतना ज्यादा यह हमारे अनूकूल एवं फलदाई यह हमारे लिए बन जाते हैं यह 2 ऐसे उपाय बताए गए हैं

रामबाण उपाय से कम नहीं है यह 2 उपाय

जिन्हें राहु ग्रह के लिए रामबाण उपाय कहा जाता है तो अवश्य ही राहु ग्रह पीड़ा प्राप्त हो रही हो या राहु ग्रह को अपने अनुकूल बनाकर उनसे शुभ फल प्राप्त करना हो तो यह 2 उपाय हमें जरूर करने चाहिए इनका प्रतिफल देखने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है हमें। अतः हम उम्मीद करते हैं कि आप इन्हें आजमाकर इनका शुभ फल अवश्य ही प्राप्त करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी वीडियो के माध्यम से जानने हेतु यहां क्लिक करें धन्यवाद

Leave a Comment