ज्योतिष शास्त्र में विश्वास यदि है तो मनुष्य की 50% समस्या का स्वत: समाधान अपने आप ही हो जाता है और बाकी उपाय अन्य माध्यमों से। जब विश्वास 50% समस्या स्वत: समाप्त कर सकता है तो उपाय समझ लीजिए क्या क्या नहीं कर सकते हैं आज हम आप लोगों को नवग्रहों में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले ग्रह राहु ग्रह के किसी भी व्यक्ति में प्रभाव शुरू होने से पहले अवश्य ही दिखाई देने वाले वह 3 लक्षण बताएंगे जिन्हें यदि व्यक्ति समझ जाए तो राहु ग्रह की भयंकर त्रासदी भरी पीड़ा से मुक्ति प्राप्त कर सकता है साथ ही शुभ फल भी प्राप्त कर सकता है
आइए जानते हैं कि क्या है वह 3 लक्षण
1 – राहु ग्रह का प्रभाव शुरू होने से पूर्व से ही मनुष्य को नहीं चाहते हुए भी गन्दगी का सामना करना पड़ता है भले गन्दगी वाले स्थान पर वास हो या फिर गन्दे लोगों के बीच रहना पड़े नहाना कभी कभी गन्दे फटे कपड़ों को मजबूरी में पहनना यानिकि किसी न किसी रूप से गन्दगी का बने रहना। यह राहु ग्रह का बड़ा लक्षण है उनके किसी व्यक्ति में प्रभाव शुरू होने से पहले का।
2 – दूसरा बड़ा लक्षण राहु ग्रह के प्रभाव शुरू होने से पहले से खोना पाना भूलना या मतिभ्रम जैसी चीजें होनी शुरू हो जाती है बार बार कोई चीज खो जाए और फिर मिल जाए। या इससे मिलती जुलती अन्य घटनाएं घटने लगे तो यह बड़ा लक्षण राहु ग्रह के प्रभाव शुरू होने की निशानी है।

जो समझ गया उसके वारे न्यारे हो गए
3 – तीसरा अवश्य ही राहु ग्रह के प्रभाव से पहले दिखाई देने वाला यह लक्षण किसी से छिपा नहीं है यदि रात्रि को नियमित रूप से नींद खुलने लगे नींद बड़ी मुश्किल से आने लगे स्वप्न डरावने भयभीत करने वाले आने लगे मरे हुए या विकृत मनुष्य स्वप्न में दिखाई देने लगे तो यह साक्षात राहु ग्रह के प्रभाव शुरू होने की निशानी है।
इस तरह के लक्षण हमें यदि दिखाई देने लगे तो अवश्य ही किसी विद्वान ज्योतिषी से कुण्डली परामर्श कर उपाय अवश्य ही कर लेने चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी हेतु ब्लू लाइन शब्दों को क्लिक करें धन्यवाद

