ज्योतिष शास्त्र 9 ग्रहों का मनुष्य जीवन में पड़ने वाले प्रभाव को बताने वाला 1 मात्र शास्त्र माना जाता है इस शास्त्र के माध्यम से मनुष्य अपना भूत भविष्य वर्तमान में हुई,हो रही, या होने वाली घटनाओं की सही सही जानकारी प्राप्त कर सकता है ।यह ही 1 मात्र शास्त्र है जिससे वह बड़ी से बड़ी समस्याओं कष्टों दुखों आदि से आसानी पूर्वक छुटकारा प्राप्त कर सकता है।
9 ग्रह ही है हमारे भाग्य विधाता इन्हें रखें प्रसन्न

9 ग्रहों का अपना अलग महत्व है और हर ग्रह का हमारे जीवन में शुभ अशुभ प्रभाव अवश्य ही देखने में आता है।आज हम आपको उस ग्रह के बारे में जानकारी देंगे जिस ग्रह को सुख,काम, वैभव और सुन्दरता का प्रमुख ग्रह माना जाता है इस ग्रह को अपने अनुकूल बनाने व इससे फल प्राप्त करने हेतु 5 ऐसे सरल सिद्ध आसान उपाय आज हम आप लोगों को बताएंगे जिनको यदि कोई व्यक्ति नियमित तौर पर करता है। तो शुक्र ग्रह के शुभ फल से वह कभी भी वंचित नहीं रह सकता है भले ही शुक्र ग्रह की स्थिति अत्यंत ही अशुभ खराब क्यों ना हो। इन उपायों को करने वाले व्यक्ति पर शुक्र ग्रह हमेशा ही मेहरबान रहते हैं।

शुक्र ग्रह का वाहन है घोड़ा हरा चारा व चना जरूर खिलाएं

इन 5 सिद्ध उपायों में से पहला जो उपाय है वह बताया गया है कि शुक्र ग्रह की जन्म कुंडली में स्थिति अत्यंत ही खराब हो और अशुभ फल हमें प्राप्त हो रहा हो या शुभ होते हुए भी शुक्र ग्रह हमें शुभ फल प्रदान नहीं कर रहे हो तो शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने हेतु घोड़े को हरा चारा या चना शुक्रवार को अवश्य ही खिलाना चाहिए संभव हो तो रोज खिलाना चाहिए नहीं तो शुक्रवार को अवश्य ही खिलाना चाहिए जिनके नजदीक घोड़े आदि नहीं रहते हैं उन्हें भी महीने में या वर्ष में 1 बार घोड़ों को चना या हरा चारा अवश्य ही खिलाना चाहिए इससे शुक्र ग्रह अति प्रसन्न हो जाते हैं इसके पीछे का कारण यह माना जाता है कि घोड़ा शुक्र ग्रह की सवारी है उनका वाहन है और जो उसकी सेवा करता है तो उसे वह अवश्य ही शुभ फल प्रदान करते हैं।
समन्दर का पानी भी देता है शुक्र ग्रह की पीड़ा में लाभ

शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने हेतु एवं शुभ फल प्राप्त करने हेतु दूसरा उपाय जो बताया गया है वह बताया गया है कि समंदर के पानी को अपने पास नियमित तौर पर अवश्य ही रखें अपनी पॉकेट में बैग में नियमित तौर पर इसे रखना चाहिए शुक्र ग्रह को जल का कारक ग्रह भी कहा गया है और चल का अंतिम स्थान समंदर ही रहता है सारी नदियों का संगम नहीं पर होता है तो इसलिए यह मूल है और इस जल को अपने पास रखने पर शुक्र ग्रह ऐसे जातक पर अवश्य ही अपनी कृपा दृष्टि रखते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
शयन कक्ष में दूधिया रोशनी भी बढ़ाती है शुभ फल
तीसरा उपाय जो शुक्र ग्रह हेतु बताया गया है अत्यंत ही महत्वपूर्ण है बताया गया है कि अपने शयनकक्ष में हमेशा ही हल्की दूधिया रोशनी रखनी चाहिए कभी भी अंधेरा नहीं होने देना चाहिए अपने शयनकक्ष में। संभव हो तो रोशनीदार शयनकक्ष में ही निवास करना चाहिए। इससे हमेशा ही शुक्र ग्रह की शुभ कृपा दृष्टि हम पर बनी रहती है और कभी भी शुक्र ग्रह का दुष्प्रभाव हमें देखने में नहीं आता है।
हस्त रचित चित्र घर में लगाना है अति शुभ फलदाई

चौथा उपाय जो बताया गया है अत्यंत ही सरल और शुभ फल देने वाला शीघ्र देने वाला माना गया है बताया गया है कि अपने घर पर दक्षिण दिशा को छोड़ते हुए किसी भी दिशा में जल, झरना, झील, नदी, समुद्र या बरसात इनमें से संबंधित एक खूबसूरत हस्त रचित चित्र अपने घर पर अवश्य लगाएं अन्यथा प्रिंटिंग चित्र भी लगा सकते हैं यह एक ऐसा चित्र माना गया है जिसको घर पर लगाने से हमेशा ही शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव ही देखने में आता है और अशुभ प्रभाव दूर होने लगता है।
सामान्य कद काठी वाले व्यक्तियों से घनिष्ठता है शुभ
पांचवा उपाय भी महत्वपूर्ण है शुक्र ग्रह को सामान्य कद वाला ग्रह माना गया है तू जीवन में यदि शुक्र ग्रह से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं और शुक्र ग्रह का प्रभाव हमें मिलना चाहिए था और नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में हमने अपने चारों ओर निकटतम संबंधी मित्र आदि हैं उनमें से अत्यधिक घनिष्ठता सिर्फ सामान्य कद वालों के साथ रखनी चाहिए लंबे बेढोल शरीर वाले व्यक्तियों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए सामान्य कद काठी के व्यक्ति हमेशा हमारे साथ वफादार रहेंगे और उनके साथ रहने से कहीं न कहीं हमारे जीवन में भी शुभ प्रभाव शुभ फल देखने में आएगा और शुक्र ग्रह की कृपा अवश्य में किसी न किसी रूप से प्राप्त और से ही होगी लंबे बेढोल शरीर वाले व्यक्तियों के साथ हमें जीवन में धोखा मिलने की पूरी संभावना रह सकती है जो कि हमें बड़े बड़े दुखों में धकेल सकती है कष्टों में डाल सकती है
आंख के रोगी की मदद से मिलती है विशेष शुक्र कृपा

और साथ ही हमें यदि कोई व्यक्ति आंख से पीड़ित है तो उसकी हर संभव मदद करनी चाहिए इसके पीछे का कारण यह बताया गया है कि शुक्र ग्रह का एक आंख काना होना इसलिए जो व्यक्ति अंधे या आंख से कमजोर व्यक्तियों की सेवा मदद करता है उसे कभी भी शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव देखने में नहीं आता है और अशुभ स्थिति में यदि शुक्र ग्रह होंगें और व्यक्ति सेवक रहेगा तो वह अशुभ फल हमेशा के लिए समाप्त कर ऐसे जातक को शुभ फल अवश्य ही प्रदान करेंगे तो शुक्र ग्रह से संबंधित किया बहुत अच्छी जानकारी और ऐसे उपाय कि शुक्र ग्रह की समस्या में यदि हम इन पर अमल करते हैं इन्हें आजमाते हैं तो चमत्कारी परिणाम हम अपनी आंखों से स्वयं ही देखते हैं। शुक्र ग्रह संबंधित यह जानकारी यदि आपको पसंद आई उपाय पसंद आए तो इन्हें जरूर आगे बढ़ाकर आप शेयर कर सकते हैं अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें धन्यवाद

