ज्योतिष शास्त्र 9 ग्रहों के इर्द-गिर्द उनकी स्थिति उनका स्वभाव एवं कुंडली अनुसार उनका फल बताने वाला शास्त्र है जो कि मानव जीवन में लगभग पूर्ण चरितार्थ रहता है इसके साथ साथ चलने वाला मानव जीवन में हमेशा ही सुखी बना रहता है और इसके विपरीत चलने वाला मनुष्य कहीं ना कहीं समय-समय पर विपदाओं से स्वयं को घिरा हुआ पाता है
9 ग्रह प्रसन्न तो हर दिन दीपावली

9 ग्रहों का हमारे जीवन को संवारने व सुखमय बनाने में अहम योगदान है यह हमारे अनूकूल रहे तो जीवन स्वर्ग समान है प्रतिकूल प्रभाव कारी रहे तो नर्क के समान जीवन बन जाता है आज हम आप लोगों के लिए नवग्रहों को प्रसन्न करने हेतु ज्योतिष शास्त्र में बताया गया 1 ऐसा कारगर उपाय जिसके माध्यम से हम अपने नवग्रहों को प्रसन्न कर अपने अनूकूल बना कर इनसे चमत्कारी परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं सरल के साथ थोड़ा कठिन एवं लम्बे समय तक चलने वाला यह उपाय सफल हो जाए तो मनुष्य के वारे न्यारे कर देता है तो जानते है किस तरह से यह उपाय हमें करना है

बड़ी अमावस्या होती है सिद्धि देने वाली

।यह उपाय किसी भी बड़ी अमावस्या जैसे सोमवती अमावस्या, भौमवती अमावस्या, शनि अमावस्या, सूर्य ग्रहण,के दिन से प्रारंभ करना चाहिए। 9 दीपक से ज्यादा दीपक हमें अपने पास रख लेने हैं। अमावस्या के दिन प्रातः काल अंधेरे के समय या सांयकाल अंधेरे के समय पीपल के वृक्ष के नीचे 1 दीपक जला दें किसी भी तेल का इस्तेमाल आप कर सकते है और अपनी अभीष्ट मनोकामना पूर्ण हेतु प्रार्थना करें।इस तरह से हर अमावस्या के दिन 1 दीपक पीपल के वृक्ष के नीचे जला दें। ऐसा तब तक करते रहे जब दूसरी बड़ी अमावस्या नहीं आ जाती है।
9 दीपक प्रसन्न करते हैं 9 ग्रहों को

हमें 9 अमावस्या तक 9 दीपक तो जलानें ही है आगे को भी बड़ी अमावस्या आने तक हम इस प्रक्रिया को करते रहेंगे। यदि 9 अमावस्या से पहले कोई बड़ी अमावस्या आ जाती है तो हम बीच की किसी भी अमावस्या मे 2 दीपक जला कर बड़ी अमावस्या तक 9 दीपक पूर्ण कर सकते हैं। बड़ी अमावस्या से बड़ी अमावस्या तक किया जाने वाला यह उपाय जंहा 9 ग्रहों को प्रसन्न कर देता है
अकेला उपाय देता है कई बाधाओं से मुक्ति

वहीं यह भी बताया गया है कि इस उपाय से पितृ दोष, कालसर्प दोष, एवं किया कराया, जादू टोना,मंत्र तंत्र बाधा आदि में भी लाभ प्राप्त होता है इतना अद्भुत है यह उपाय यदि आप लोगों को यह उपाय जानकारी पसंद आए तो जरूर आगे बढ़ाकर शेयर करें अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें धन्यवाद

