ज्योतिष शास्त्र की हर विधा श्रेष्ठ है इनमें मनुष्य उत्थान हेतु एक से बढ़कर एक अद्भुत जानकारी दी गई है यदि क्षणिक भी विश्वास कर हम इसको अमल में लाएं तो हमें इसके अद्भुत चमत्कारी परिणाम देखने को भी मिलते हैं आज हम आप लोगों के लिए वास्तु शास्त्र की एक ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जिस जानकारी से आज तक आप लोग संभवतः अनभिज्ञ रहे हो किंतु आज आप अवगत हो जाएंगे वास्तुशास्त्र में जिन पांच चित्र मूर्ति या कृति आदि को घर में लगाना महा अशुभ महा कष्टकारी माना गया है
घर में दावत पर बुलाना है इनको लगाना
आज हम उन 5 चित्रों के बारे में बताएंगे कि भूल कर भी जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए यदि घर में है तो देखते ही इन्हें घर से दूर कर देना चाहिए यह चित्र इतने अशुभ व कष्ट प्रदायी माने गए हैं कि इन्हें देखने मात्र से ही दोष जातक के जीवन में उत्पन्न हो जाता है अतः हमें हरसंभव प्रयास करना चाहिए कि किसी भी तरह ऐसे चित्र कृति आदि हमारे घर के भीतर नहीं होने चाहिए। तो आइए जानते हैं कि यह 5 कष्ट प्रदायी हानि अनर्थ का दूसरा रूप माने जाने वाले चित्र कौन से है

इस चित्र को लगाना मुफ्त में दुश्मन बनाना है

इन चित्रों में पहला चित्र युद्ध लड़ाई झगडे से संबंधित चित्र बताया गया है विशेष तौर पर हम अक्सर अपने घरों में रामायण, महाभारत या अन्य किसी धार्मिक ग्रंथों में वर्णित युद्धों के चित्रों को घर पर सौन्दर्य वृद्धि हेतु या अज्ञानता वश शुभ फल परिणाम प्राप्त करने हेतु लगाते हैं जो कि सरासर गलत है इसके शुभ नहीं अशुभ परिणाम देखने में आते हैं आए दिन घर में कलह लड़ाई झगड़ा घर के बाहर भी मित्र बन्धु बान्धवों रिश्तेदारों से भी विवाद मतभेद होने शुरू हो जाते है अतः हर प्रकार से अशुभ माने जाने वाले युद्धों से संबंधित किसी भी प्रकार के चित्रों को भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
बिना किसी कारण के कैसे दूर होते अपने बताता है यह चित्र
दूसरा बताया गया है जंगल, पर्वत, अनरण्य वन के दृश्य चित्र इन चित्रों को भी अशुभ चित्र माना गया है माना जाता है कि ऐसे चित्रों को घर में लगाने से व्यक्ति एकाकी किस्म का हो जाता हैकहने का तात्पर्य है कि वह अकेले रहना पसंद करता है और अपने नजदीकी अपने लोगों से दूरी बनाना शुरू कर देता है गृहस्थ व्यक्ति हेतु यह चित्र अत्यंत अशुभ फलदाई माना गया है और भी कई प्रकार का अशुभ फल प्रदान करने वाला यह चित्र माना जाता है ओम पर्वत को छोड़ दिया जाए तो सामान्यतः पर्वतों के चित्र भी अशुभ ही फल प्रदान कारी माने गए हैं
आज बैल मुझे मार की कहावत चरितार्थ करता चित्र

तीसरा बताया गया है जंगली जानवरों के चित्र या काटने वाले हमला करने वाले किसी भी प्रकार के जानवर का चित्र भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए यह शत्रु वृद्धि कारक होता है हमारे अपनों को ही हमारे खिलाफ बना देता है अच्छे से अच्छे मित्र को भी शत्रु बना देने वाला यह चित्र माना गया है संबंधों का हानि कारक इस चित्र को कहा जाता है तो प्रयास करना चाहिए ऐसे किसी भी जंगली जानवर या किसी नुकसान पहुंचाने वाले जानवर का चित्र भूल कर भी हम घर में ना लगा है जिससे कि हम अपने आप को अक्स्मात् आने वाली परेशानियों से बचा सकते हैं
बुरे वक्त का दौर याद नहीं हकीकत में दिखा देता है
चौथा चित्र भी विशेष है बताया गया है कि दीन हीन पागल या फटे पुराने कपड़े पहने हुए गंदगी से युक्त किसी व्यक्ति का चित्र या नग्न चित्र भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए यह चित्र हमारे अच्छे दिनों को हमसे दूर कर देता है बुरे दिन हावी हो जाते हैं और व्यक्ति अच्छे दिनों का इंतजार करते करते थक जाता है तो हमें ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह का कोई चित्र यदि हमारे घर पर है तो अति शीघ्र ही उसे हमें अपने घर से दूर कर देना चाहिए
अपनों के दूर होने का दर्द कैसा होता है बताता है यह चित्र

पांचवा एवं अत्यंत महत्वपूर्ण रोते बिलखते हुए या घनघोर अवस्था युक्त किसी भी स्त्री पुरुष का चित्र या अन्य कोई चित्र जोकि अत्यंत ही गमगीन माहौल की उत्पत्ति करता हो को भी भूल कर अपने घर में नहीं लगाना चाहिए यह चित्र बहुत बड़ी हानि रिक्तता का संकेत हैतो प्रयास करना चाहिए ऐसा कोई भी चित्र हमारे घर पर नहीं होना चाहिए और यहां तक की यदि हमारी नजर दूसरे व्यक्ति के यहां तक कि ऐसी किसी तस्वीर पर चित्र पर पड़ती है तो उसे भी हमें अवश्य ही सचेत कर देना चाहिए और अति शीघ्र वहां से निकल जाना चाहिए ऐसे स्थल पर रुकना भी अशुभ फल प्राप्ति कारक माना जाता हैतो ध्यान रखना चाहिए कि यह पांच प्रकार के चित्र हमारे घरों में नहीं होने चाहिए तो यह जानकारी आप लोगों को पसंद आए तो जरूर इसे आगे बढ़ाकर आप शेयर कर सकते हैं धन्यवाद इस विषय पर अधिक जानकारी हेतु मुझे क्लिक करें

