जन्म कुंडली में कुछ ग्रहों का युति सम्बन्ध एवं योग कारक स्थिति मनुष्य को सम्पूर्ण जीवन में कभी भी गिरने नहीं देती है मनुष्य को हमेशा ही किसी न किसी तरह से आगे ही बढ़ाती है ऐसी ही एक ग्रह युति जिसका सम्बन्ध धन से है इस युति को विद्वजन धन लक्ष्मी योग नाम से भी पुकारते हैं जिस किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में यह योग बन जाता है उसके जीवन में कभी भी धन रुपए पैसे की कमी कभी हो ही नहीं सकती है किसी न किसी रूप से हमेशा भरपूर मात्रा में धन रुपया पैसा उसके पास बना ही रहेगा।
कमाल का योग जो धन की कभी कमी नहीं होने देता

आइए जानते हैं कि किन 2 ग्रहों से बनती है यह युति
धन लक्ष्मी योग बनता है चन्द्र ग्रह एवं शुक्र ग्रह के 1 साथ 1 ही भाव स्थान पर बैठ जाने पर। दूसरा एक दूसरे के घर भाव में बैठ जाने पर यानिकि चन्द्र शुक्र ग्रह का स्थान परिवर्तन योग बन जाने पर।
तीसरा 1 दूसरे से पूर्ण बली सप्तम दृष्टि गत होने पर।
इसके अलावा जन्म कुंडली विश्लेषण से पता लगा लेना चाहिए कि यह योग कितना फलदाई हमारे लिए बना है। यदि किसी कारणवश योग फल नहीं दे रहा है यानिकि कमजोर धन लक्ष्मी योग होने पर इस योग सम्बन्धित बताए गए उपाय अवश्य ही कर लेने चाहिए अधिक जानकारी हेतु इस ब्लू लाइन पर क्लिक करें धन्यवाद


