वो ग्रह जो दूसरे ग्रहों से भी फल प्राप्त करवा देता है मनुष्य को Bhudh grah

कहते हैं जिसके पास बुद्धि होती है वह भिखारी ही क्यों न हो राजा बन सकता है और जिसके पास बुद्धि नहीं है तो ऐसे राजा को रंक बनने में देर नहीं लगती है।
और बुद्धि के प्रबल प्रदाता ग्रह बुध ग्रह को माना जाता है जिस मनुष्य का बुध ग्रह मजबूत है तो ऐसे मनुष्य की विद्या अच्छी रहती है बुद्धि कुशाग्र होती है व्यापार से जीवन में बड़ा लाभ प्राप्त होता है संतान से विशेष सुख प्राप्त होने के साथ साथ और भी कई प्रकार के बुध ग्रह जनित फल प्राप्त होते हैं

अशुभ बुध को अवश्य बनाएं शुभ

बुध ग्रह की अशुभ फल मंद बुद्धि, दिमागी असंतुलन, बार बार विद्या में रुकावट, व्यापार में हानि, सन्तान से कष्ट आदि कई प्रकार के दुःख उठाने पड़ते हैं। तो हमेशा प्रयास करना चाहिए कि ऐसे महत्वपूर्ण ग्रह हमेशा ही हमारे हक में रहे व हमेशा शुभ फल प्रदान करे। आज हम आप लोगों को बुध ग्रह को अपने अनुकूल बनाने हेतु बुध ग्रह का शुभ फल प्राप्त करने हेतु एवं अरिष्ट फल शमन हेतु ऐसा पौराणिक उपाय बताएंगे जिसे कुछ समय तक आप यदि नियमित रूप से आजमाते हैं तो इस उपाय का चमत्कारी परिणाम देख हैरत में पड़ जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है बुध ग्रह को हरे रंग विशेष रूप से जंगल हरियाली पेड़ पौधे फूल जड़ी बूटी आदि प्रिय है इनकी सेवा या सही तरह से इस्तेमाल करने से बुध ग्रह की कृपा प्राप्त होने लगती है उपाय यह करने को बताया गया है कि

इससे सरल व बड़ा उपाय कोई नहीं है

 प्रातः काल नियमित रूप से बुध ग्रह शुभ फल प्राप्ति एवं अशुभ फल शमन हेतु बुध निमित्त बबूल, तिमूर आदि की लकड़ी से अपने दांत साफ करें किसी अन्य चीज का इस्तेमाल दांत साफ करने हेतु नहीं करें नियमित यदि आप दांतून बबूल तिमूर आदि की लकड़ी से करते हैं तो अवश्य ही बुध ग्रह की कृपा अतिशीघ्र हमें प्राप्त होगी इसमें किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं है। इस विषय पर अधिक जानकारी हेतु ब्लू लाइन शब्दों को टच करें धन्यवाद

Leave a Comment