कूड़ा दान सही स्थान पर है तो कभी भी कष्ट नहीं देते हैं राहु ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है जो व्यक्ति वास्तु शास्त्र पर विश्वास कर इसके अनुसार चलता है वह कभी भी परेशानियों में कभी नहीं आता है 1 बार जरूर हमें इस शास्त्र पर विश्वास कर इसके अनुसार चलकर देखना चाहिए। पूरा विश्वास है कि इसके परिणाम देख आप आश्चर्य चकित हो जाएंगे।
आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कूड़ा दान किस स्थान पर रखना चाहिए बताएंगे।
कूड़ा दान वो वस्तु जो प्रतिदिन के महत्वपूर्ण काम आने वाली वस्तुओं में से एक है।

राहु ग्रह से संबंधित है कूड़ा दान

और घर की पूरी गन्दगी को रखने का 1 मात्र स्थान भी है। गन्दगी का सम्बन्ध ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह के साथ जोड़ा जाता है और राहु ग्रह का स्थान दक्षिण पश्चिम के मध्य नैऋत्य कोण माना जाता है इस लिए गन्दगी या कूड़ा दान हमेशा इसी स्थान पर रखना चाहिए जिससे कि घर में कभी भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ सके। और चीजें हमेशा हमारे अनूकूल बने रहे। यदि इसका स्थान सही नहीं है तो मानकर चलिए घर के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है आप 1 बार इस प्रयोग को करके देख सकते हैं आपका विश्वास वास्तु शास्त्र पर यदि नहीं है तो इस प्रयोग के बाद आप वास्तु शास्त्र पर कभी भी संदेह नहीं करेंगे।
इस विषय पर अधिक जानकारी वीडियो द्वारा देखने हेतु ब्लू लाइन शब्दों को टच करें धन्यवाद

Leave a Comment