ज्योतिष शास्त्र भविष्य बताने वाला शास्त्र ही नहीं भविष्य बनाने वाला शास्त्र भी है जिस व्यक्ति का इस शास्त्र पर विश्वास एवं आस्था है तो उसका जीवन काल में कभी भी अहित नहीं हो सकता है। इसके अनुसार चलने वाले व्यक्ति सदा सर्वदा सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं। 9 ग्रहों के इस शास्त्र में 1 मनुष्य के जीवन का पूर्ण सार छुपा हुआ है। 9 ग्रहों के द्वारा ही मनुष्य जीवन संचालित होता है जन्म के समय के ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के सुख दुःख लाभ हानि यश अपयश आदि सबकुछ निर्धारित करती है।
राहु ग्रह पीड़ा में आसानी से नहीं मिलती शांति

हर 1 ग्रह की स्थिति कुण्डली में अलग होती है कोई शुभ कोई अशुभ स्थिति में होता है। स्वाभाविक स्थिति में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ ग्रह माने जाते हैं। ऐसे ही अशुभ, पाप, कष्ट दायक माने जाने वाले ग्रह राहु ग्रह से सम्बन्धित 1 महत्वपूर्ण उपाय जो राहु ग्रह पीड़ा में अचूक रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है आज आप लोगों के लिए लेकर आए हैं। जब राहु ग्रह की भंयकर पीड़ा शांत नहीं हो रही हो और व्यक्ति द्वारा किए गए सभी उपाय निष्फल साबित हो रहे हों तो उस परिस्थिति में यह उपाय एकदम से व्यक्ति को लाभ पहुंचा देता है और हमेशा के लिए राहु ग्रह पीड़ा से मुक्ति भी दिलवा देता है। आइए जानते हैं क्या है यह सिद्ध उपाय।

सर्प से विशेष जुड़ाव है राहु ग्रह का

1 चांदी या अष्टधातु या फिर मिश्रित धातु का अपनी मध्यमा अंगुली के नाप का सर्प बनवाकर उसके मुख पर गाय का गोबर चिपका दें गोबर उपलब्ध नहीं होने पर शहद Honney उसके मुख पर लगा दें। और इसे किसी लोहे या स्टील के डिब्बे में जिसमें लोबान या तारपीन का तेल डालकर उसमें डुबो दें। लोबान या तारपीन का तेल उपलब्ध नहीं होने पर तिल या सरसों के तेल में डुबो दें । और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें या फिर श्मशान स्थल या वीरान स्थल पर गड्ढा खोद कर उसमें दबा दें। प्रकिया करने के बाद घर को आते समय पीछे मुड़कर नहीं देखें।

यह उपाय नागपंचमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, शिवरात्रि, अमावस्या या फिर कृष्ण पक्ष के सोमवार को ही करना चाहिए। 1 बार में ही करने पर इसका शुभ चमत्कारी परिणाम देखने में आ जाता है किसी कारणवश यदि हमें लगे कि लाभ प्राप्त नहीं हुआ तो 3 बार या फिर 7 बार इस उपाय को जरुर कर लेना चाहिए जिससे कि हमेशा हमेशा के लिए राहु ग्रह पीड़ा से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।
इस विषय पर अधिक जानकारी वीडियो द्वारा देखने हेतु ब्लू लाइन शब्दों को टच करें धन्यवाद

