नमस्कार स्वागत है आप सभी लोगों का गायत्री ज्योतिष केंद्र में हमेशा ही आप लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी के एपिसोड हम समय- समय में पर प्रसारित करते रहते हैं आज भी हम आप लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं.
हमारे हिंदू धर्म में त्योहारों का सबसे बड़ा महत्व है इनमें से दीपावली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में एक है दीपावली त्यौहार में धनतेरस महादीपमालिका भैया दूजप्रमुख है इनमें से धनतेरस का अपना अलग महत्व है
धनतेरस पर क्या खरीदें
1.पवित्र धातु की मूर्तियाँ

धनतेरस पर देवी-देवताओं की धातु से बनी मूर्तियाँ खरीदना भी शुभ होता है। लोग खासकर लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियाँ खरीदते हैं ताकि उनके घर में धन और समृद्धि का आगमन हो। धनतेरस पर सही वस्तुओं की खरीदारी करना अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन का संबंध सीधे समृद्धि और सुख-समृद्धि से होता है। लोहे, कांच, काले रंग की चीजें और तेल से बनी वस्तुएं इस दिन अशुभ मानी जाती हैं, जबकि सोना, चांदी और बर्तन जैसे धातु के सामान शुभ माने जाते हैं.
2.बर्तन या लकड़ी से बनी चीजें
बर्तनों की खरीदारी भी धनतेरस पर शुभ मानी जाती है, विशेषकर चांदी या पीतल के बर्तन। इन बर्तनों को घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रतीक माना जाता है। लकड़ी से बनी हुई चीजें भी खरीदना शुभ माना जाता है
3.सोना-चांदी पीतलधनतेरस के दिन सोना – चांदी पीतल खरीदना शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होता है। लोग धनतेरस पर सोने या चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदते हैं, ताकि घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे।
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें
1. तेल तरल पदार्थ से बनी चीजें
तेल से बनी चीजों को भी धनतेरस के दिन खरीदने से बचना चाहिए। तेल का संबंध शनि देव से माना जाता है और शनि के अशुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए यह क्रिया सही नहीं मानी जाती। इसलिए तेल, घी, या अन्य तैलीय पदार्थ इस दिन नहीं खरीदें।
2. भूरे-काले रंग की वस्तुए
काले रंग की या भूरे रंग की वस्तुओ को शनि और राहु से जोड़ा जाता है, और इसे अक्सर अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े, वस्त्र या अन्य कोई वस्त्र नहीं खरीदना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।
3.शीशे कांच की वस्तुएंकांच की चीजें भी धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए। कांच नाजुक होता है और जल्दी टूट सकता है, जिसे घर में दरारों और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। खासकर बर्तन, शीशे या सजावटी वस्तुएं कांच से न खरीदें।
4.लौह धातु की वस्तुएँ
धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। लोहे को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है, और ज्योतिष के अनुसार शनि का असर कष्टदायक हो सकता है। इसलिए, धनतेरस पर लोहे से बनी वस्तुएं जैसे ताले, कैंची, या लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप अपने त्योहारों को सफल व सुखमय बनाएं


I just wanted to say that your article is remarkable. The clarity and depth of your knowledge are truly refreshing. May I subscribe to keep up with your future posts? Keep up the fantastic work!
Dedicated to excellence, BWER offers Iraq’s industries durable, reliable weighbridge systems that streamline operations and ensure compliance with local and global standards.