ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय परम सिद्ध फलदाई होते हैं बात है हमारे विश्वास की और अमल में लाने की। सभी ग्रहों के उपाय जो उनकी किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या में रामबाण औषधि की तरह कार्य करते हैं ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं इन्हीं में से एक राहु ग्रह की भंयकर पीड़ा कष्ट के समय आजमाया जाने वाला और तुरंत ही असरकारी उपाय आज आप लोगों के लिए लेकर आए हैं
कब क्या कर दें कोई नहीं जानता राहु ग्रह

राहु ग्रह 1 ऐसे ग्रह है जिन्हें देवता ही नहीं मनुष्य भी अपने आस पास नहीं रखना चाहते हैं इनसे हमेशा दूरी ही बनाएं रखना चाहते हैं नजदीक पास रहे तो क्या भरोसा कब क्या कर दें कौन सा बड़ा नुकसान कष्ट हमें पहुंचा दें। ज्योतिष शास्त्र में यह कहा गया है कि जो भी जीव जन्तु पौधे इस प्रकृति में हमें नुकसान कष्ट पहुंचा सकते हैं उनका सम्बन्ध कहीं ना कहीं राहु ग्रह से है। इन जीव जन्तु पौधों से जुड़ी हुई चीजें यदि हम अपने पास रखते हैं तो यह नीच भंग योग की भांति विपरीत तौर पर राहु ग्रह भंयकर पीड़ा से आसानी से मुक्ति दिला देते हैं।

दुर्लभ चीजें ही दिलाती है राहु पीड़ा से मुक्ति

3 अत्यंत महत्वपूर्ण सुलभ राहु ग्रह सम्बंधित वस्तु जिनमें से एक को भी अपने पास रखने से भी हम फल प्राप्त कर सकते हैं आइए जानते हैं क्या है यह 3 चीजें।
1 – सर्प से राहु ग्रह का सम्बन्ध हर कोई जानता है कालसर्प योग इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। सर्प की केंचुल ( सांप की खाल जिसे वह 1 निश्चित समय सीमा पर अपने शरीर से बाहर निकालता है ) इसे अपने पास सिद्ध मुहूर्त में सिद्ध कर अपने पास रखने से राहु ग्रह प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
2 – जंगली गुलाब की जड़ यह 1 ऐसा जंगली गुलाब होता है जिसे मनुष्य कभी भी अपने आस पास नहीं रखना चाहता है इसके कांटे इतने जहरीले होते हैं कि चुभने पर लम्बे समय तक पीड़ा देते हैं इस गुलाब की जड़ भी राहु ग्रह पीड़ा में अचूक औषधि की तरह कार्य कर पीड़ा का शमन करती है।
जंगली गुलाब करिश्माई औषधि है राहु ग्रह हेतु
3 – तीसरी महत्वपूर्ण चीज बताई गई है बड़ी मधुमक्खी के छत्ते का टुकड़ा। बड़ी मधुमक्खी वह मधुमक्खी होती है जो कि जहरीली होती है 3 बड़ी मधुमक्खी के काटने से मनुष्य की मृत्यु तक हो जाती है बड़े पेड़ों पर यह छत्ता बनाती है हिमाचली लोकभाषा में इस मधुमक्खी को अंग राल भी कहते हैं। यह 3 ऐसी
चीजें है जो थोड़े प्रयत्न से सुलभ है और सिद्ध कर अपने पास रखने से चमत्कारी परिणाम दिखाने की अद्भुत क्षमता रखती है राहु ग्रह जनित पीड़ा से मुक्ति प्राप्त करने हेतु अवश्य ही इन्हें अपने पास जरूर रखें। इस विषय पर अधिक जानकारी वीडियो द्वारा देखने हेतु ब्लू लाइन शब्दों को टच करें धन्यवाद

