बिना कुंडली दिखाएं जानिए कैसे है आपके मंगल ग्रह आसान तरीका अपने लक्षणों व अनुभवों से। से

ज्योतिष शास्त्र में साहस, पराक्रम, नेतृत्व एवं वैवाहिक सुख दायी ग्रह जिसे माना गया है वह ग्रह है मंगल।जो शुभ है तो मंगल ही मंगल करते हैं और अशुभ हो तो उनसे बड़ा अमंगल कारी दूसरा कोई ग्रह नहीं।

1 आसान तरीका है यह आप भी परखिए

आज हम आप लोगों को बिना कुंडली या बिना किसी अन्य माध्यम से हम कैसे जान सकते हैं कि मंगल ग्रह हमारे कैसे है आज यही जानकारी हम आप लोगों के लिए लेकर आए हैं ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि व्यक्ति के अपने भाई के साथ अच्छे संबंध ना हों आए दिन विवाद झगड़ा आदि रहता है या व्यक्ति अकेला भाई हो तो ऐसी परिस्थिति में मंगल ग्रह को कमजोर जानना चाहिए दूसरा बताया गया है

भूमि से समस्या तो मंगल दोष कारी

यदि व्यक्ति जन्म से भूमिहीन हो या भूमि के साथ कोई संबंध व्यक्ति का ऐसा हो जो व्यक्ति को पीड़ित करता हो भूमि विवाद हो तो भी हमें जान लेना चाहिए मंगल ग्रह हमारे कमजोर है कष्ट देने वाले है इसके विपरीत यदि भाईयों से बहुत अच्छे ताल्लुकात है व भूमि से व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है तो मंगल ग्रह को शुभ व फलदाई जानें।

यह लक्षण स्पष्ट करेंगे मंगल ग्रह शुभ या अशुभ

इसके अतिरिक्त हर कार्य में जल्दबाजी, जरूरत से अधिक आक्रमकता, क्रोधी स्वभाव, आए दिन लड़ाई झगड़े का बने रहना व विश्वास पात्र मित्रों, अपनों का जीवन में अभाव यदि ऐसे लक्षण किसी भी जातक में हो तो अवश्य ही जानें मंगल ग्रह अशुभ कष्टकारी व पीड़ादायक है मंगल ग्रह से संबंधित उपाय, जप, पूजा, पाठ, आदि अवश्य ही करवा लेना चाहिए मंगल ग्रह को दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख देने वाले ग्रह के रूप में भी जाना जाता है

वैवाहिक जीवन व स्वास्थ्य से मंगल ग्रह का सम्बन्ध

 यदि मंगल ग्रह शुभ है तो वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा अन्यथा कमजोर अशुभ स्थिति मंगल ग्रह की हो तो सबसे बड़ा दुःख यही वैवाहिक जीवन बन जाता है। शारीरिक तौर मंगल ग्रह कमजोर अशुभ स्थिति में हो तो अकस्मात पूरे शरीर का लाल हो जाना,खून से संबंधित समस्या या बिमारी,शरीर में शल्य क्रिया आपरेशन, हड्डियों में कमजोरी या बार बार शरीर में कटना या जलना खून निकलना जैसी चीजें देखने में आएं तो मंगल ग्रह अत्यंत कमजोर अशुभ फलदाई है

नियमित करें उपाय तो दूर होगा दोष

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को प्रसन्न करने हेतु अत्यंत सरल आसान सिद्ध तुरंत फल देने वाले उपाय बताए गए हैं यहां आप लोगों के लिए एक ऐसा ही उपाय हम लेकर आए हुए हैं बताया गया है कि मंगलवार को मशूर या चने को पीसकर गेहूं के आटे व गुड़ में मिलाकर रोटी बनाएं और इससे बनी रोटी बन्दरों को या जल के भीतर रहने वाले जीवों को मंगलवार को खिलाएं। लगातार 21 मंगल यदि नियमित इस प्रक्रिया को कोई व्यक्ति करता है तो मंगल ग्रह सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याओं से व्यक्ति को निजात मिल जाती है।हम उम्मीद रखते हैं कि मंगल ग्रह दोष निवारण हेतु आप अवश्य ही इस उपाय को करें व चमत्कारी फल प्राप्त करें धन्यवाद। वीडियो देखने हेतु क्लिक करें

Leave a Comment