ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, व्यापार व स्वास्थ्य का प्रमुख कारक ग्रह माना जाता है बुध ग्रह की अनुकूलता शुभता जहां हमारे जीवन को भव्यता व उन्नति प्रतिष्ठा सम्मान की ओर लेकर जाती है वहीं दूसरी ओर बुध ग्रह की अशुभता हमें स्वयं द्वारा उत्पन्न कष्टों दुखों बिन बुलाए परेशानियों के साथ स्वास्थ्य में समय समय पर आने वाले अकस्मात व्याधियों की ओर लेकर जाती है।

आसान तरीका अनुभवों व लक्षणों से जानें बुध ग्रह कैसे है
इस लेख में हम आप लोगों को बिना कुंडली के सिर्फ अपने अनुभवों व लक्षणों से पता लगा सकते हैं कि हमारे बुध ग्रह शुभ है या अशुभ की जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं यदि जातक की वाणी में दोष हो।गलत शब्दों का प्रयोग अत्यधिक मात्रा में होता हो जातक द्वारा या लोग हमारी बात सुनना नहीं चाहते हो अच्छी बातें भी। बुद्धि भी व्यक्ति की कमजोर हो सही निर्णय लेने में दिक्कत होती हो लोगों के बीच अपनी बात कहने में समस्या आती हो। संकोची स्वभाव नहीं जाता हो।

इस 1 लक्षण से आसानी से पता लगाएं बुध ग्रह शुभ या अशुभ
इसके अलावा सबसे बड़ी पहचान यदि व्यक्ति को दांतों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या बनी रहती हो या दांत टेढ़े मेढे पड़े हुए हों तो अवश्य ही ऐसे लक्षणों से जान लेना चाहिए कि हमारे बुध ग्रह अत्यंत ही कमजोर अशुभ कष्ट देने वाले ग्रह है। स्वास्थ्य की दृष्टि से बुध ग्रह यदि कमजोर अशुभ हो तो व्यक्ति का गला समय समय पर खराब हो जाता है बलगम कफ की उत्पत्ति निरन्तर होती है । सूंघने की शक्ति का कमजोर हो जाना नाक का अक्सर बंद हो जाना एवं प्रमुख तया पेशाब सम्बंधित परेशानी यदि हो तो अवश्य ही बुध ग्रह को कमजोर कष्ट देने वाला मानना चाहिए।

व्यापार व रोजगार से बुध ग्रह का सम्बन्ध
बुध ग्रह को व्यापार का कारक ग्रह माना गया है यदि व्यक्ति 1 अच्छा व्यापारी है और लाभ में ही हमेशा रहता हो और व्यापार में निरन्तर वृद्धि होती रहती हो तो नि: संकोच हमें जान लेना चाहिए कि बुध ग्रह हमारे अत्यंत शुभ फलदाई ग्रह है। इसके विपरीत यदि सब कुछ ठीक रहते हुए भी यदि 1 अच्छा स्थाई व्यापार नहीं चल पा रहा है वह नीचे की ओर गिरता जा रहा है तो हमें जान लेना चाहिए कि बुध ग्रह हमारे अत्यंत कमजोर अशुभ फल देने वाले ग्रह है यदि व्यक्ति नौकरी करता है और बार बार नौकरी छूट जाती हो या बेरोजगारी की स्थिति बनी रहती हुई हो। नौकरी job में कार्य के अनुसार सम्मान यश की प्राप्ति नहीं हो तो अवश्य ही बुध ग्रह दोष कारक है। तो हमें बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त करने हेतु बुध ग्रह सम्बंधित जप दान पूजा पाठ उपाय रत्न जड़ी धारण आदि अवश्य ही कर लेना चाहिए।

इस आसान उपाय से करें बुध ग्रह को प्रसन्न
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को प्रसन्न करने हेतु अत्यंत सरल आसान सिद्ध तुरंत फल देने वाले उपाय बताए गए हैं आज हम आप लोगों के लिए एक ऐसा ही आसान सरल शीघ्र फल देने वाला उपाय लेकर आए हैं बताया गया है कि बुधवार को भिगी हुई हरी उड़द एवं गेंहू के आटे को मिलाकर 3 रोटी बनाए ढाई रोटी गाय को खिलाएं वह आधी रोटी कौए को खिलाएं 24 बुधवार नियमित रूप से यदि व्यक्ति इस प्रक्रिया को निरन्तर करता है तो बुध ग्रह सम्बंधित सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति प्राप्त कर लेता है बुध ग्रह सम्बंधित यह जानकारी पसंद आए तो आगे बढ़ाकर शेयर जरुर करें धन्यवाद अधिक जानकारी हेतु मुझे क्लिक करें



Bohot Gyanvardha jankari hai Guruji..
Jai shri Ram guru ji 🙏🙏 koti koti pranam
Thanku so much guru ji for good information in🙏🙏