यदि हमें अपनी इच्छाओं की तृप्ति चाहिए तो ज्योतिष शास्त्र के 3 ग्रह हमारे अनूकूल अवश्य ही होने चाहिए क्योंकि इन 3 ग्रहों का आपसी मिलन दृष्टि गत सम्बन्ध हमारी कई बड़ी इच्छाओं को पूर्ण करता है यह 3 ग्रह है चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह।यह ऐसे ग्रह है जो एक हो जाएं किसी भी तरह से गोचर में ही सही उस अवधि में हमारी कल्पनाओं से कहीं अधिक हमें दे जाते हैं इनको निजी रूप से प्रसन्न करने हेतु ज्योतिष शास्त्र में अनेकों उपाय बताए गए हैं

महाउपाय होते हैं ऐसे सिद्ध उपाय
लेकिन आज हम आपको इन तीनों को प्रसन्न करने का 1 ऐसा सिद्ध उपाय बताएंगे जिससे इन्हें प्रसन्न कर मनवांछित फल प्राप्त तो आप करेंगे ही साथ ही नजर दोष, व्यापार में आ रही बाधा, नौकरी रोजगार में आ रही बाधा, विवाह में आ रही बाधा, स्वास्थ्य में आ रही बाधा के साथ और भी कई समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर लेंगे। यानिकि 1 उपाय आपकी कई समस्याओं का हल कर सकता है ऐसा ही यह 1 उपाय है बताया गया है कि कपूर जिसका संबंध चन्द्र ग्रह और शुक्र ग्रह से है

चन्द्र एवं शुक्र ग्रह के लिए विशेष है कपूर

इन दोनों ग्रहों का वर्ण सफेद है और कपूर इनके लिए विशेष है और काजल जिसका संबंध शनि ग्रह से है शनि देव को विशेष प्रिय है काजल। किसी भी सोमवार, शुक्रवार और शनिवार की सांयकाल कपूर में काजल का लेप लगाकर इसको जलाकर इसकी धूप अपने घर पर या व्यावसायिक स्थल पर आप नियमित रूप से लें। चाहे तो अन्य दिनों भी इसका धूप ( धुआं ) लिया जा सकता है किन्तु यह 3 दिन विशेष है नियमित ऐसा करने से बड़ी से बड़ी बाधा से अतिशीघ्र ही मुक्ति प्राप्त हो जाती है

देवों के देव महादेव हैं इनके लिए विशेष
धूप लेते हुए समस्या समाधान हेतु भगवान भोलेनाथ से या अपने ईष्ट देव से प्रार्थना अवश्य ही करें यह 1 ऐसा उपाय है जो आपकी नैया पार लगा देता है हम उम्मीद करते हैं आप इसे आजमाकर अति शीघ्र ही इसका चमत्कारी परिणाम प्राप्त करेंगें। इस विषय पर अधिक जानकारी वीडियो के माध्यम से देखने हेतु यहां क्लिक करें धन्यवाद

