ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का बहुत बड़ा महत्व है 9 ग्रह यदि किसी व्यक्ति की कुण्डली में अच्छी शुभ स्थिति में है तो ऐसे व्यक्ति का जीवन सुखमय तरीके से चलता रहता है सर्व सुख ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में प्राप्त करता है इसके विपरीत यदि 9 ग्रह जन्म कुण्डली में अच्छी स्थिति में नहीं है तो व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह से कष्टों में घिरा रहता है जीवन कष्टमय ऐसे व्यक्ति का बन जाता है और कभी कभी 1 या 2 ग्रह भी खराब स्थिति में हो तो भी व्यक्ति कष्टों में जीवन यापन करता है इन 1 या 2 ग्रहों में शनि व राहु ग्रह का बहुत बड़ा योगदान रहता है यह वह ग्रह है जो चाहे तो मनुष्य को सर्व सुख भी दिलवा सकते हैं और चाहे तो जीवन को नरक समान भी बना सकते है

शनि देव को तेल अर्पित करने की सही विधि यही है
आज हम आप लोगों को इनमें से 1 महत्वपूर्ण ग्रह शनि ग्रह से संबंधित जानकारी देंगे । आज हम आप लोगों को शनि ग्रह का वो लोक प्रसिद्ध उपाय बताएंगे जिस उपाय से शनि ग्रह अति प्रसन्न होकर जातक को मनवांछित फल प्रदान करते हैं और कभी भी किसी भी प्रकार की पीड़ा जातक को नहीं पहुंचाते हैं कहा जाता है शनि देव को तेल अत्यंत प्रिय है और जो भी मनुष्य शनिवार को शनि देव को विधि पूर्वक तेल चढ़ाते हैं उन्हें शनि देव कभी परेशान नहीं करते आज हम आपको शनि देव को तेल चढ़ाने की सही विधि के बारे में बताएंगे जिससे बहुत से लोग आज तक अनभिज्ञ हैं


अपनी छाया देखने के बाद ही चढ़ाएं तेल
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व विशेष तौर पर तिल का तेल अन्यथा सरसों का तेल किसी लोहे के बर्तन में डालकर उसमें स्पष्ट रूप से अपना चेहरा देख कर 1 सिक्का उसमें डाल दें सिक्का 1,2,5,10, कोई भी हो चलेगा उसके पश्चात कुछ दूर्वा या फूल से तेल को घूमा लें और 28 बार घूमाते घूमाते शनि देव के मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें उसके पश्चात इस तेल को शनि देव को अर्पित करें और शनि देव से कष्टों से मुक्ति हेतु प्रार्थना करें ऐसा कुछ समय तक करने से शनि देव से प्राप्त होने वाले कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है एवं शनि देव का चमत्कारी फल हमें प्राप्त होता है

तुरन्त फल दाई है शनि देव को तेल अर्पित करना
इतना सिद्ध तुरंत फलदाई उपाय ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है हमें उम्मीद है कि आप लोग शनि देव के इस उपाय को आजमाएंगे और अद्भुत चमत्कारी परिणाम प्राप्त करेंगे इस विषय पर अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें धन्यवाद

