नमस्कार स्वागत है आप सभी लोगों का गायत्री ज्योतिष केंद्र में हमेशा ही आप लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी के एपिसोड हम समय- समय में पर प्रसारित करते रहते हैं आज भी हम आप लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं
आज हम आप लोगों को बताएंगे रोठ चौदस अनंत चतुर्दशी की व्रत कथा एक समय की बात है किसी गांव में एक साहूकार रहते थे उनका एक पुत्र और बहू थी साहूकार का पुत्र पैसा कमाने विदेश जाता है जाते समय अपनी मां से कहता है मां मैं जब तक नहीं आ जाऊं तब तक परिंदे का पानी खत्म मत होने देना और चूल्हे की आग मत बुझने देना यह कहकर वह विदेश चले जाता है अब बहू इस बात का हमेशा ध्यान रखती थी की कभी भी परिंदे का पानी समाप्त न हो और चूल्हे की आग ना बंद हो इस तरह कई साल गुजर गए एक दिन उनके घर की चूल्हे की आग बुझ जाती है और परिंदे का पानी भी समाप्त हो जाता है यह देखकर बहुत डर जाती है और शीघ्र ही कुएं पर जाकर पानी लाकर पानी भर देती है अब वह अग्नि मांगने पड़ोस में जाती है पड़ोसन उससे कहती है.
आज हमारे घर में कुछ भी उधार नहीं दिया जाता है बहु पूछती है ऐसा क्यों तब पड़ोसन उसे बताती है कि आज रोठ चौदस है आज हम पूरा घर लिपते है परिंदे का पानी गिर कर साफ जल भरा जाता है और फिर अनाज पीसकर उससे रोट बनाते हैं जिनकी पूजा करके कथा कहानी कहकर भोजन किया जाता है यह सुनकर बहू सोचती है कि जब उसके चूल्हे की आग समाप्त हो गई तो वह भी उपवास कर लेती है वह घर आ जाती है पूरे घर की सफाई करती है परिंदे को साफ करती है यह देखकर उसकी सास उसे पर गुस्सा करती है जब मेरे बेटे ने मना किया था फिर तूने चूल्हे किया क्यों बुझा दी परिंदे का पानी क्यों बदल दिया बहु कोई उत्तर नहीं देती अपने काम में लगी रहती है वह नहा धोकर अनाज पीसकर नई आग जलती है.
उसे रोठ में वह वह दूध, सूध, दूप, चना,धना,दही सात प्रकार की चीजें डालक रोठ बनती है पूजा पाठ करके अपने सास ससुर को रोठ खिलाती है और खुद भी खाना खा लेती है इस दिन उसका पति विदेश से पैसा कम कर घर वापस लौटता है जैसे ही वह गांव के पास पहुंचता है तभी रास्ते में उसे सांप मिल जाता है जो उसे कहता है मैं तेरा काल हूं मैं तुझे दासूंगा तो वह कहता है मैं कई सालों बाद अपने घर जा रहा हूं मेरे बूढ़े माता-पिता मेरा इंतजार कर रहे हैं मुझे उनसे मिलने दे फिर रात को तू मेरे घर आना मैं अपनी पत्नी की चोटी पलंग से लटका कर रखूंगा तुम उस पर चढ़ जाना और मुझे डस लेना सांप बात सुन लेता है और उसे जाने देता है अब वह लड़का घर पहुंचता है खाना खाकर सोने जाता है उसकी पत्नी थकी हुई होती है.
वह रोठ को कहानी सुनाकर अपने कमरे में रखकर सो जाती है लेकिन उसके पति को नींद नहीं आती क्योंकि उसे पता था कि आज रात सांप जाकर उसे डसने वाला है आधी रात के बाद सांप आता है और बहू की चोटी से ऊपर चढ़ने लगता है अब रोट मैं बैठे धना,चना दुप,सूद सब सोचने लगते हैं इस बहू ने पहली बार रोट बनाए हैं यदि आज इसके पति को सांप डस लेगा तो हमें कोई नहीं मानेगा ना ही कोई पूजा पाठ करेगा इसलिए हमें इस सांप को मार कर इसके पति को बचाना होगा ऐसा सोचकर वह सब अलग-अलग हथियारों का रूप धर लेते हैं कोई तलवार तो कोई कतार तो कोई डाल बनकर रोट से निकलकर उस सांप को मारकर टोकरी से ढक देते हैं और वापस रोट में चले जाते हैं अब बहू का पति चुपचाप यह सब कुछ देखता रहता है और निश्चिंत होकर वह सो जाता है.
बहू सुबह उठकर अपने घर के काम धंधों मैं लग जाती है जब बेटा उठना है तो मां-बाप उसे पूछते हैं बेटा आज तो बहुत सोया बेटा अपनी मां से पूछता है मां कल तुमने क्या बनाया था क्या पूजा था उसकी मां नाराजगी मैं कहती है बेटा तू जो कह कर गया था बहू ने वैसा कुछ भी नहीं कर परिंदे का सारा पानी गिरा दिया चूल्हे की आज भी बुझा दी पड़ोसन के कहे अनुसार रोट बनाएं और पूजा करके खाना खिलाया तब वह लड़का अपनी मां से बोलता है की मां कल मेरा काल आया था और इसके रोठ ने मेरी जिंदगी बचाई थी उस दिन के बाद से राजा पूरे नगर में डिडोरा पिटवा देता है अब से सब लोग अपने परिवार की सुरक्षा समृद्धि के लिए अनंत चतुर्दशी के दिन रोठ बनाएंगे और उसकी कथा कहानी कहेंगे इसके पश्चात रेशम और सूट के अनंत को पूजा के बाद गले या बाजू पर बांधते हैं हे रोठ महाराज जिस प्रकार अपने बहू की रक्षा की इस प्रकार सब की रक्षा करना जय अनंत देव भगवान।।
इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु इस लाइन पर क्लिक करें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करें।।
What’s app group link 1-:https://chat.whatsapp.com/BI6l8hqS7bn3X98peMobd2
What’s app group link 2-:https://chat.whatsapp.com/KP3fqMHqd56FDXbb5IaAtm
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–https://t.me/+Fu6YGMCS-wmZRI4D


Discover the power of seamless business connectivity with Businessiraq.com, the leading digital platform transforming how companies operate in Iraq. This innovative portal features a comprehensive Iraq business directory, enabling efficient networking among local and international enterprises. The platform delivers cutting-edge business news in Iraq, ensuring users remain informed about market developments and opportunities. Job seekers benefit from an extensive collection of Iraq jobs postings, while companies can explore numerous opportunities through the detailed tender directory. The platform’s sophisticated online business listings system simplifies the process of finding potential partners, making Businessiraq.com an essential tool for anyone serious about succeeding in Iraq’s dynamic business environment.